फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no new trains for delhi ncr in modi government's rail budget

NCR के ट्रैक पर सुस्त हुई मोदी 'एक्सप्रेस'

Wed, 09 Jul 2014 12:59 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
no new trains for delhi ncr in modi government's rail budget

रेल बजट एनसीआर के लोगों की उम्मीद पर एक बार फिर खरा नहीं उतरा। बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो हुईं, लेकिन दिल्ली-एनसीआर सब अर्बन सिटी को जोड़ने वाली नई ट्रेन के बेड़े में नहीं जुड़ने से खाली हाथ ही रहा एनसीआर।

विज्ञापन


मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेन (पलवल-दिल्ली-अलीगढ़) की घोषणा कर महज खानापूर्ति की गई है। जबकि मुंबई सब अर्बन के लिए दो वर्ष में 864 अतिरिक्त आधुनिक ईएमयू गाड़ियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही परिचालन की क्षमता में सुधार करने के लिए भी ठोस कदम उठाने की बात की गई है।

इस बार भी दिल्ली एनसीआर खाली हाथ

no new trains for delhi ncr in modi government's rail budget

दिल्ली सब अर्बन सिटी के यात्री लोकल ट्रेन सेवा की बाट जोह रहे हैं। नई सरकार से काफी उम्मीदें थीं उनकी, लेकिन इस बार भी एनसीआर के यात्रियों की झोली में कुछ नहीं मिला।

2012, 2013 की तरह ही 2014 रेल बजट में भी दिल्ली-एनसीआर खाली हाथ ही रहा। रेल मंत्री ने उपनगरीय यातायात को को बढ़ावा देने की बात तो की है, लेकिन गाजियाबाद, साहिबाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत समेत कई स्टेशन को जोड़ने वाली ट्रेनें नदारद दिखाई पड़ रही है।

उधर, जनसंख्या के बढ़ते दबाव को देखते हुए दिल्ली में उपनगर की परिकल्पना की गई है। लेकिन आज भी इस उपनगरी द्वारका, नरेला, नजफगढ़, रोहिणी में रहने वालों को ट्रेन जैसी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की कमी के कारण परेशान होना पड़ता है।

लोकल नहीं बनेगी एनसीआर की लाइफ लाइन

no new trains for delhi ncr in modi government's rail budget

दिल्ली आसपास विकसित हो रहे एनसीआर के शहर को लोकल ट्रेन से जोड़ने की योजना अधूरी दिखाई पड़ रही है। जबकि ट्रैफिक जाम और तेजी से बढ़ रहे निजी वाहनों पर नियंत्रण के लिए सार्वजनिक परिवहन पर जोर देने की बात की जाती है।

एनसीआर प्लानिंग बोर्ड भी इसकी कवायद में जुटा रहता है। एनडीए की सरकार से निजी वाहन से दिल्ली-गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद, साहिबाबाद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी, मेरठ, मथुरा समेत एनसीआर के अन्य शहरों के लिए आवागमन करने वाले काफी आशांवित थे।

उम्मीद थी कि कोलकाता और मुंबई की तरह दिल्ली की लोकल भी लाइफ लाइन बनेगी।

विज्ञापन

मेट्रो ही सहारा, खर्च ज्यादा

no new trains for delhi ncr in modi government's rail budget

एनसीआर के यात्रियों को एक बार फिर दिल्ली मेट्रो के भरोसे ही रहना होगा। जबकि अगर मुंबई की तरह दिल्ली लोकल को बढ़ावा मिलता तो काफी कम यात्रा भाड़े पर एक शहर से दूसरे शहर दिल्ली-आसपास के लोग पहुंच सकते थे।

बता दें कि ट्रेन का किराया मेट्रो से काफी कम है। 101 किलोमीटर का ट्रेन सफर आप महज 50 रुपये में कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed