फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no need to go police station, lodge fir with mobile

थाना जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से ही कराईये FIR

Fri, 28 Feb 2014 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Feb 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
no need to go police station, lodge fir with mobile

अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है तो अब आपको पुलिस थाना जाने की जरूरत नहीं है, घर बैठे अपनी एफआईआर करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर दिल्ली पुलिस के इस एपिलेकशन को डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन


इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि पुलिस के हौंसले से सरकार को भी बल मिलता है। हालांकि पुलिस की नौकरी में सरकार और जनता दोनों की गालियां सुननी पड़ती है। बावजूद पुलिसकर्मी सब कुछ सहन करते हुए अपनी ड्यूटी करते हैं।
विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि दिल्ली पुलिस दिल्ली की जनता को सुरक्षा देने के साथ-साथ उन्हें कई तरह की सुविधाएं देने के लिए कदम उठाती रहती है। पहले एफआईआर के फ्री रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की, अब मोबाइल-लैपटॉप और अन्य जरूरी कागजातगायब होने पर थानों के चक्कर से मुक्ति दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की ठोस पहल से दिल्ली की जनता और पुलिस के बीच दोस्ताना संबंध कायम होंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस जल्द ही ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने का सिस्टम भी ला रही है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने मिसिंग रिपोर्ट के बारे में बताया कि गायब हुए सामान की जो रिपोर्ट दर्ज होगी उसे मिसिंग रिपोर्ट के नाम से जाना जाएगा, न कि एनसीआर के नाम से। सामान गायब होने पर एजेंसियां पुलिस सबूत मांगती हैं। लोग थाने जाते हैं तो परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब ऐसा नहीं होगा। सुविधा का लोग गलत इस्तेमाल न कर सकें, इसकी भी व्यवस्था बनाई जा रही है।

मिसिंग रिपोर्ट तथ्यों के वेरीफिकेशन की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह, उपराज्यपाल नजीब जंग, विशेष पुलिस आयुक्त (प्रशासन) आलोक कुमार वर्मा, धर्मेेन्द्र कुमार, दीपक मिश्रा (लॉ एण्ड ऑर्डर) समेत दिल्ली पुलिस के तमाम सीनियर पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

शिंदे को भरोसा नहीं सरकार दुबारा आएगी
केन्द्रीय गृह मंत्री शिंदे ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। पता नहीं अगली बार वह केन्द्रीय गृहमंत्री रहें या नहीं। दिल्ली पुलिस ने उनके केन्द्रीय गृह मंत्री रहते हुए डेढ़ वर्ष में जो काम किया है वह बहुत ही सराहनीय है।


भ्रष्टाचार कम होगा
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस सिस्टम के शुरू होने से दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार कम होगा। जब पीड़ित थाने जाएगा ही नहीं तो पुलिसकर्मी उससे पैसे मांगेगा ही नहीं। गौरतलब है कि पुलिसकर्मी एनसीआर दर्ज करने के लिए 200 से 500 रुपये हड़प लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed