फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no meter reading in faridabad for four years

चार साल से मीटर रीडिंग लेने को तैयार नहीं निगम कर्मचारी

Sat, 05 Nov 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
no meter reading in faridabad for four years
फरीदाबाद नगर ‌न‌िगम

कंगाली से जूझ रहे फरीदाबाद नगर निगम के कराधान विभाग के कर्मचारियों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक सीनियर सिटीजन अपने मकान के पानी का बिल मीटर रीडिंग के हिसाब से जमा करना चाहते हैं लेकिन निगम कर्मचारी उनकी मीटर रीडिंग लेने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

 

हैरानी की बात यह है कि उक्त बुजुर्ग पिछले चार साल से निगम के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब उसने एनआईटी जोन के संयुक्त आयुक्त भारत भूषण गोगिया से शिकायत की है। गोगिया ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


एनआईटी निवासी वीरभान कपूर का कहना है कि उन्होंने अपने मकान में पानी के लिए मीटर लगवा रखा है। मीटर चालू हालत में है। वह मीटर रीडिंग के हिसाब से पानी का बिल जमा करना चाहते हैं लेकिन निगम के कराधान विभाग का कोई कर्मचारी रीडिंग लेने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनका आरोप है कि वह पिछले चार साल से इसके लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस बात की शिकायत कई बार पहले भी निगमायुक्त और संयुक्त आयुक्त से की जा चुकी है लेकिन निगमकर्मियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।


 

कपूर का कहना है कि निगम कर्मी उनसे फ्लैट रेट पर पानी का बिल वसूलने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने संयुक्त आयुक्त भारत भूषण गोगिया को शिकायत देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed