{"_id":"a682aa5caaa8a409f867218cc806e45b","slug":"no-meter-no-water-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये करिए, नहीं तो कट जाएगा वाटर कनेक्शन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये करिए, नहीं तो कट जाएगा वाटर कनेक्शन!
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 09 Jan 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मार्च तक मीटर नहीं लगवाने वालों के वाटर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार की अर्बन वाटर पॉलिसी के तहत बिना मीटर वाले कनेक्शन अवैध माने जाएंगे। ऐसे लोगों के पकड़ में आने पर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि तकरीबन छह महीने से पानी के कनेक्शन को मीटर युक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिन्होंने अब तक इस पर अमल नहीं किया है, उन्हें निर्धारित बिल से दुगुना भेजा जा रहा है। इसके बाद भी 31 मार्च तक वे अपने कनेक्शन में मीटर नहीं लगवाते हैं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
वाटर मीटर को लेकर नए सिरे से अभियान चलाने के लिए बुधवार को अधिकारियों की मीटिंग में विचार-विमर्श किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को इस कार्य में संबंधित एसडीएम का सहयोग लेकर कार्रवाई तेज करने की हिदायत दी।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने जिले में 13 से 18 जनवरी तक बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण सप्ताह मनाए जाने की जानकारी दी।