फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No longer have to purchase bottled water, will get pure water in just 2 rupees

अब नोएडा के बाजारों में दो रुपये में मिलेगा शुद्ध पानी

Sun, 29 Nov 2015 04:54 PM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 29 Nov 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
No longer have to purchase bottled water, will get pure water in just 2 rupees

अगर आप खरीदारी के लिए मार्केट जा रहे हैं और प्यास लगती है तो अब शुद्घ पानी पीने के लिए 20 रुपये की पानी की बोतल नहीं खरीदनी पड़ेगी। अब 2 रुपये में ही शुद्घ पीने का पानी पेपर ग्लास में मिल जाएगा।

विज्ञापन


जल्द ही प्राधिकरण एक एनजीओ की मदद से शहर में वॉटर वेंडिंग मोबाइल मशीन लेकर आ रहा है। अभी इसको शहर में 10 भीड़ -भाड़ वाली जगह में लगाया जाएगा।

ताकि लोग इसका फायदा उठा सके। इस मशीन की खास बात ये होगी कि अगर पानी की क्वालिटी थोड़ी बहुत भी खराब होती है तो ये मशीन खुद से काम करना बंद कर देगी।

प्राधिकरण के डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया एक एनजीओ की तरफ से बॉटेनिकल गॉर्डन मेट्रो स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मोबाइल मशीन लगाई गई है।

सिक्का डालने पर पेपर ग्लास में आएगा पानी

No longer have to purchase bottled water, will get pure water in just 2 rupees

इसमें 2 रुपये में 250 एमएल और 5 रुपये में 1 एमएल पानी मिल रहा है। इस पानी की क्वॉलिटी अच्छी है। वॉटर वेंडिंग मोबाइल मशीन लगाने के पहले दिन ही 64 लीटर से ज्यादा पानी की खपत हुई है।

 ये मशीन मदर डेयर की मशीनों की तरह है। 2 रुपये का सिक्का डालने पर पेपर ग्लास में पानी निकल जाएगा। शहर में लगने वाली अन्य मशीनों का खास बात ये होगी कि इनसे डेबिट कार्ड के जरिए भी पानी के लिए पेमेंट की जा सकेगी।

एनजीओ की तरफ से शहर में 10 जगह मशीन लगाने की स्वीकृति मांगी गई है। एक सप्ताह के अंदर एनजीओ शहर में भीड़ - भाड़ जगहों की लिस्ट दे देगी।

प्राधिकरण इन मशीनों को लगाने की जगह देगा। एनजीओ और प्राधिकरण के सहयोग से लोगों को पीने का शुद्घ पानी मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड के जरिए पता चलेगी पानी की क्वालिटी

No longer have to purchase bottled water, will get pure water in just 2 rupees

इस मशीन के ऊपर पानी में मौजूदा क्वॉलिटी के बारे में पूरी जानकारी दी होगी। अगर पानी की क्वॉलिटी में थोड़ा बहुत भी ऊपर नीचे होता है तो मशीन खुद से काम करना बंद कर देगी।

इससे लोगों को 100 फीसदी पीने का शुद्घ पानी मिलेगा। इस मशीन को लगाने से पहले आईआईटी के प्रोफेसर की भी मदद ली गई है। डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि मशीन की अच्छी बात है कि इसके साथ पेपर ग्लास भी है। इनका आसानी से डिस्पोजल किया जा सकेगा।

सेक्टर- 37 से अट्टा पीर तक लगेगी 10 मशीनें
एनजीओ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक पहले फेस में सेक्टर-37 से लेकर अट्टा मार्केट तक 10 मशीनें लगाई जाएगी। इसमें गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स , ब्रहमपुत्र कॉम्पलेक्स, अट्टा मार्केट, सेक्टर- 18 की मार्केट, सेक्टर- 27 की मार्केट को शामिल किया गया है। अगर अच्छा रेस्पॉंस मिलता है तो दूसरी मार्केट में भी इसे लगाया जाएग्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed