फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no exit from rajiv chowk metro station after nine in the night on 31 december

न्यू ईयर ईव पर रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से से नहीं निकल पाएंगे आप

Sat, 30 Dec 2017 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Dec 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
no exit from rajiv chowk metro station after nine in the night on 31 december
rajiv chowk - फोटो : अमर उजाला

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से 31 दिसंबर की रात 9 बजे से यात्रियों की निकासी पर रोक रहेगी। हालांकि, राजीव चौक के नजदीकी स्टेशनों से यात्री कनॉट प्लेस के नजदीक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक, न्यू ईयर ईव के जश्न के मद्देनजर कनॉट प्लेस आने वाले यात्रियों को नौ बजे से पहले राजीव चौक पहुंचना होगा। नौ बजे के बाद स्टेशन से यात्रियों को कनॉट प्लेस नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार की गई योजना के तहत राजीव चौक स्टेशन के सभी निकास द्वार सील कर दिए जाएंगे। डीएमआरसी ने यात्रियों से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, नौ बजे के बाद कनॉट प्लेस के एफ और बी ब्लॉक स्थित राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार यात्रियों के लिए खुले रहेंगे। यहां से लोग मेट्रो में दाखिल होने के बाद गंतव्यों तक पहुंच सकेंगे।


इस बीच राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा, जहां पर इंटरचेंज की सुविधा रोजाना की तरह उपलब्ध रहेगी। डीएमआरसी का कहना है कि यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कनॉट प्लेस से भीड़ कम होने में भी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed