{"_id":"d42f626043423483a9b708b2164cfc45","slug":"no-entry-in-lal-quila-till-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी तक लाल किला में NO ENTRY","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी तक लाल किला में NO ENTRY
भरत पांडेय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 06:41 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह के कारण ऐतिहासिक लाल किला 26 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर के बाद निर्धारित तिथि तक लाल किला आम जनता के लिए बंद हो गया।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली सर्किल की ओर से जारी अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई है।
दिल्ली सर्किल ने जरूरी कार्रवाई के लिए इसकी सूचना केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, उपराज्यपाल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक समेत अन्य विभागों को दी है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली सर्किल के पुरातत्व अधीक्षक वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि लाल किला 26 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। इस बात की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन