{"_id":"8bfee4abf4ab88ee4ef21f37af63ebea","slug":"no-entry-30-thousand-vehicles-will-be-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार वाहनों की दिल्ली में होगी नो एंट्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार वाहनों की दिल्ली में होगी नो एंट्री
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों पर रोक लगने के बाद गाजियाबाद के 30 हजार 734 वाहनों की एंट्री भी राजधानी में बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
15 साल की लाइफ पूरी कर चुके वाहन गाजियाबाद और एनसीआर के दूसरे शहरों में तो दौड़ेंगे लेकिन दिल्ली में इनका संचालन नहीं होगा। ऐसे में इन पुराने वाहनों के मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
दूसरी ओर दिल्ली में चल रहे 15 साल से पुराने वाहन भी अब गाजियाबाद और एनसीआर में उतरेंगे। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से यह रोक लगाई है। इनमें दुपहिया, कार और मालवाहक वाहन है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में 1999 से पहले पंजीकृत वाहनों की संख्या 30734 हैं। ये वाहन 2014 में अपनी 15 साल की लाइफ पूरी कर लेंगे। ये दिल्ली में एंट्री नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन