फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No electricity facility for more than one lakh houses.

एक लाख से ज्यादा आशियानों को रोशनी का इंतजार

Mon, 15 Sep 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 15 Sep 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
No electricity facility for more than one lakh houses.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बहुमंजिला इमारतों में बन रहे एक लाख से ज्यादा आशियानों को रोशन करने की फिलहाल कोई तैयारी नहीं है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में इस नए शहर की आबादी को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन


निवेशकों को लुभाने के लिए बिल्डर तरह-तरह के सब्जबाग दिखा रहे हैं, लेकिन सपनों के इस शहर में अपनी जमा पूंजी फंसाए बैठे हजारों निवेशक विकास की सुस्त रफ्तार से परेशान हैं।
विज्ञापन


तेजी से खड़ी हो रही इमारतों के लिए बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कोई प्लान नहीं बन सका है। एक अनुमान के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट को रोशन करने के लिए 600 से 700 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिजली सप्लाई का जिम्मा यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को मिलेगा या फिर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेगी, इसको लेकर स्थित स्पष्ट नहीं है। बिजली सप्लाई का लाइसेंस हासिल करने के लिए दोनों कंपनियों के बीच खींचतान जारी है।

ऐसे बढ़ेगी डिमांड
करीब एक लाख फ्लैट ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तैयार हो रहे हैं। अगर एक फ्लैट को पांच किलोवाट का कनेक्शन भी जारी किया गया तो सीधे-सीधे 500 मेगावाट बिजली का बंदोबस्त केवल फ्लैटों के लिए करना होगा।

इसके अलावा यहां कॉमर्शियल कांप्लेक्स आदि भी बनेंगे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्राें को भी सप्लाई करनी होगी। ऐसे में 600 से 700 मेगावाट बिजली का इंतजाम इस नए शहर के लिए करना होगा।


कितने उपकेंद्र होंगे जरूरी
क्षमता             संख्या
220 केवी        01
132 केवी        03
33/11 केवी     11

कोट-
ग्रेनो वेस्ट में बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी जिस कंपनी को दी जाएगी वही यहां ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन का इंतजाम करेगी। फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए कुछ कह पाना मुश्किल है।
-अरविंद राजवेदी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed