{"_id":"2bdb2c505e3e0ad844705e4e91746fdb","slug":"no-development-no-vote-policy-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला ऐलान, 'हम वोट नहीं देंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला ऐलान, 'हम वोट नहीं देंगे'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 24 Mar 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में गाड़ौली खुर्द के लोग इस बार चुनाव का बहिष्कार करेंगे। रविवार को गांव में हुई अहम पंचायत में ग्रामीणों ने यह फैसला लिया। लोगों ने साफ कहा कि विकास ही नहीं हुआ तो वोट किस बात का।
विज्ञापन
हालांकि, ग्रामीणों के इस फैसले के बाद अब कई प्रत्याशी उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं। गाड़ौली खुर्द जाट बाहुल्य गांव है।
यह भी पढ़ें:अंबानी के एजेंट हैं कांग्रेस और मोदी: केजरीवाल
विज्ञापन
यहां के लोगों का कहना है कि पिछले पांच सालों में यहां थोड़ा भी विकास नहीं हुआ। एसईजेड (सेज) के अटके काम के चलते गांव की समस्या में इजाफा हुआ है।
उधर, जाट वोट बैंक को देखते हुए उम्मीदवार गांव को प्राथमिकता से ले रहे हैं। ग्रामीणों के फैसले के बाद उनके माथे पर भी शिकन आ गई है।
गांव में तकरीबन 550 वोट हैं। ग्रामीणों के फैसले के बाद उन्हें एक और मौका देने का लालच दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक लोगों का रवैया पहले की तरह बना हुआ है।
विज्ञापन