फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No congregational prayers will be performed at Jama Masjid says Shahi Imam of Delhi Jama Masjid

दिल्ली: जामा मस्जिद में आज से नहीं पढ़ी जाएगी सामूहिक नमाज, शाही इमाम ने की घोषणा

Fri, 12 Jun 2020 02:26 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 12 Jun 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
No congregational prayers will be performed at Jama Masjid says Shahi Imam of Delhi Jama Masjid
सैयद अहमद बुखारी - फोटो : ani

विज्ञापन

दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में एक बार फिर लोग सामूहिक नमाज नहीं पढ़ पाएंगे। राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच गुरुवार को जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि विद्वानों से सलाह और जनता की राय लेने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि आज मगरीब की नमाज के बाद से 30 जून तक जामा मस्जिद में सामूहिक नमाज नहीं अदा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि शाही इमाम के सचिव अमानुल्ला की मंगलवार रात को सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद शाही इमाम बुखारी ने बुधवार को कहा था कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण दिल्ली में बिगड़ते हालात के मद्देनजर मस्जिद को फिर से बंद किया जा सकता है।



बुखारी ने कहा था कि अमानुल्ला संक्रमित पाए गए थे और तीन जून को उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। शाही इमाम ने बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर फिर से ऐतिहासिक मस्जिद को बंद करने पर लोगों की राय मांगी गई है।

इस दौरान बुखारी ने अन्य छोटी मस्जिदों से भी लोगों से घरों में रहने और मस्जिदों के बजाय घर में ही नमाज अदा करने की अपील करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि ऐसे वक्त में मस्जिदों में जाना सही नहीं है। जब दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले चरम पर हैं। हमने लॉकडाउन के कारण रमजान के दौरान और ईद में भी घर से ही इबादत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed