{"_id":"34c6148d9625357bf6db4bf7dd919bd6","slug":"no-clue-found-in-kid-murder-in-faridabad-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला मासूम के हत्यारे का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला मासूम के हत्यारे का सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Nov 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में मेला देखने गए सात साल के बच्चे की मौत के 48 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारे का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। सराय ख्वाजा एसएचओ हत्यारे की तलाश में जुटे होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी अजब सिंह का सात साल का बेटा गोलू उर्फ रोहित बुधवार की शाम को दोस्तों के साथ गांव के बाहर लगा मेला देखने गया था। रात को वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बच्चे का शव मेला ग्राउंड से दूर नाके के पास पड़ा मिला था। कक्षा तीन के विद्यार्थी गोलू को हत्यारे ईंट और पत्थर से सिर कुचल कर मारा था।
विज्ञापन
पिता ने बेटे के साथ कुकर्म किए जाने की भी आशंका जाहिर की थी। पुलिस गोलू के हत्यारे का कोई भी सुराग नहीं लगा सकी है।
फिलहाल उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट में मौत का संभावित समय हत्या की कड़ी सुलझाने में अहम कड़ी साबित हो सकता है। गोलू की हत्या बुधवार की शाम हुई थी या फिर बृहस्पतिवार सुबह?
इससे यह पता चलेगा कि गोलू हत्यारे के साथ कितनी देर रहा होगा। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि तफ्तीश जारी है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार किया जाएगा।