फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no cash in syndicate bank

सिंडीकेट बैंक में कैश खत्म होने पर हंगामा

Sun, 04 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम/फिरोजपुर झिरका
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम/फिरोजपुर झिरका Updated Sun, 04 Dec 2016 12:21 AM IST
सार

बैंक के सामने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
एसबीआई के कैश उपलब्ध कराने पर मिली राहत 

विज्ञापन
no cash in syndicate bank
बंद पड़े एटीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंडीकेट बैंक में कैश खत्म होने पर शनिवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। बैंक के सामने मौजूद लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से बैंकों को कैश उपलब्ध करवाने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस चौकी सिटी इंचार्ज राजकुमार ने लोगों को काफी देर तक समझाया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में एसबीआई ने सिंडीकेट बैंक को कैश उपलब्ध कराया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बता दें कि नोटबंदी के बाद से बैंकों में कैश की काफी समस्या चल रही है।
विज्ञापन


शहर के भारतीय स्टेट बैंक में ही लोगों को सही ढंग से कैश मिल रहा है। वहीं अधिकांश बैंकों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। शनिवार को कर्मचारियों ने दस बजे सिंडीकेट बैंक खोला, लेकिन कैश के अभाव में उन्होंने बैंक बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बैंक के बाहर लाइन में लगे लोगों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस चौकी सिटी इंचार्ज राजकुमार यादव ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक कैलाश मीणा ने सिंडीकेट बैंक के अधिकारियों को दो लाख रुपये का कैश मुहैया करवाया।


तब कहीं जाकर बैंक के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि यह कैश दो घंटे बाद ही खत्म हो गया। इसके बाद लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ा। बैंक के बाहर खडे़ सौरभ, रहीश, इलियास ने कहा कि सुबह से लाइन में खड़े रहने के बाद भी बैंक से अपने ही रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। वहीं अशरफी, रहमती और रोशनी ने कहा कि बैंक के अधिकारी जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed