फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no candidate in congress against ajay makan for new delhi seat

माकन को टक्कर देने नहीं आया कोई कांग्रेसी

Fri, 28 Feb 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Feb 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
no candidate in congress against ajay makan for new delhi seat

कांग्रेस की प्राइमरी में नई दिल्ली सीट से अजय माकन के सामने कोई कांग्रेसी नेता दावेदारी ठोकने सामने नहीं आया है। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली संसदीय सीट के लिए पार्टी की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई। इस सीट पर रायशुमारी 303 वोटर्स के बीच होनी थी।

विज्ञापन


सुबह अजय माकन समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे जबकि दिनभर हेल्प डेस्क लगाकर बैठी रिटर्निंग ऑफिसर नेत्ता डिसूजा व हरि शंकर गुप्ता के पास कोई दूसरा दावेदार नहीं आया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:AAP का तीन तिगाड़ा, कांग्रेस का काम बिगाड़ा!
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट की मतदाता सूची तैयारी में ही यह बात उभर रही है कि वर्तमान सांसद जेपी अग्रवाल के अलावा दो अन्य दावेदार सामने आ सकते हैं।

मतदाता बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के दौरान जेपी अग्रवाल समर्थक और विरोधियों के बीच बुधवार को तू-तू मैं-मैं भी हुई थी। तभी से अन्य दावेदार के सामने आने की संभावना अधिक बढ़ गई है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पूर्व सांसद जगदीश टाइटलर के अलावा एक मुस्लिम नेता भी उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से दावेदारी पेश कर सकते हैं। हालांकि अभी मुस्लिम नाम सामने नहीं आया है क्योंकि नामांकन 4 मार्च को दाखिल किए जाने हैं। इस सीट पर 11 मार्च को सम्मेलन में दावेदारी सिद्ध करने के लिए दावेदारों को पक्ष रखना होगा और वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें:विधायकों को लोकसभा टिकट नहीं देगी AAP-बीजेपी


कांग्रेस नेता हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि अजय माकन के अलावा कोई दूसरा दावेदार नामांकन भरने नहीं पहुंचा। इसलिए निर्विरोध अजय माकन का नाम केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा।

नामांकन के लिए शाम 4 बजे तक का वक्त रखा गया था लेकिन टिकट के लिए कोई दावेदार नहीं पहुंचा। नई दिल्ली संसदीय सीट का सम्मेलन 6 मार्च को होना था लेकिन अब दूसरा कोई दावेदार नहीं आया है तो एक मार्च को सम्मेलन में संसदीय सीट के सभी 303 वोटर्स के बीच अजय माकन अपने विचार व विजन को प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने देशभर में जिन 16 सीटों पर प्राइमरी कराने का फैसला किया है उसमें से कोलकाता (उत्तर) संसदीय सीट पर पूर्व विधायक सुभेन्द्रनाथ मित्रा भी निर्विरोध चुने गए हैं। मित्रा तृणमूल कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। हालांकि बाकी दो सीटों पर चुनाव कराए गए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अजय माकन पार्टी में बड़े पद पर हैं इसलिए कोई दूसरा दावेदार नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed