फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No broom in elections, Is this AAP effect?

पंचायत चुनाव में झाड़ू साफ, कहीं 'आप' का तो नहीं असर

Wed, 16 Sep 2015 08:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 16 Sep 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
No broom in elections, Is this AAP effect?

इस बार पंचायत चुनाव चिह्न की सूची से झाड़ू साफ हो गई है। पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला सदस्यों के लिए आजाद उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न में सभी घरेलू सामान को जगह मिली है।

विज्ञापन


लेकिन झाड़ू की लोकप्रियता को देखते हुए सरकार ने इससे किनारा कर लिया है। भाजपा शासित प्रदेश में त्रिशूल और डमरू को जरूर शामिल कर लिया है।

गुड़गांव और सोहना खंड में पहले चरण के चुनाव होने हैं। पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए प्रशासन ने 122 चुनाव चिह्न तय किए हैं।

पंच पद के लिए 20, सरपंच के लिए 30, पंचायत समिति के लिए 30 और जिला सदस्यों के लिए 42 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। पहले चरण की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन ने चुनाव चिह्न तैयार करने में बड़ी सावधानी दिखाई है।

विज्ञापन

उम्मीदवार के नाम से मिलेगा चुनाव चिन्ह

No broom in elections, Is this AAP effect?

अधिकारिक सूत्रों की मानें तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू होने की वजह से पंचायत चुनाव में इसे शामिल नहीं किया गया है। बताया गया है कि अगर इसे चुनाव चिह्न के तौर पर शामिल किया जाता तो उम्मीदवार आम आदमी पार्टी समर्थित प्रतीत होता।

ऐसे में आजाद उम्मीदवार पर पार्टी के चुनाव चिह्न का ठप्पा लगने से उसे फायदा हो सकता था। ऐसे में पिछली बार पंचायत चुनाव की सूची में शामिल झाड़ू को इस बार सूची से हटा दिया गया है।

कैसे आवंटित होगा चुनाव चिह्न-
पदों के अनुसार आने वाले उम्मीदवार के नामों के अक्षर के आधार पर उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। अगर किसी उम्मीदवार के पहले अक्षर चुनाव चिह्न से मेल नहीं खाता है तो दूसरे और फिर तीसरे अक्षर में ढूंढ़ा जाएगा।

अगर नाम का कोई भी अक्षर से चुनाव चिह्न नहीं मिलता है तो फिर नजदीकी अक्षर के आधार पर उसे आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed