फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no bench and desk in schools

केजरीवाल राज में जमीन पर बैठकर पढ़ रहे हैं बच्चे

Wed, 22 Jan 2014 08:44 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jan 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
no bench and desk in schools

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कुछ स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ रहे हैं। शिक्षा विभाग बच्चों के बैठने के लिए बेंच और डेस्क मुहैया कराने में पूरी तरह नाकाम रहा।

विज्ञापन


इस पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मेयर आजाद सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई है। चेतावनी दी है कि स्कूलों में जल्द बेंच और डेस्क मुहैया नहीं कराया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली में अतिथि शिक्षकों के समर्थन में उतरी कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर आजाद सिंह बुधवार को निलोठी और नांगलोई जाट वार्ड के स्कूलों का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उनको इलाके के अधिकतर स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ाई करते मिले।

यह दृश्य देखकर मेयर ने नाराजगी जताई। अधिकारियों से कहा कि कड़ाके की ठंड में बच्चों का जमीन पर बैठकर पढ़ना पार्षदों एवं अधिकारियों के लिए भी शर्मनाक है।


यह भी पढ़ें:3 दिन के भीतर नहीं बंटी स्कॉलरशिप तो...

उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अभी तक स्कूलों में बेंच और डेस्क उपलब्ध क्यों नहीं कराए गए हैं। इस संबंध में उन्होंने पार्षदों को अवगत क्यों नहीं कराया। उनके सवालों का अधिकारियों से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मेयर ने पूरे मामले से आयुक्त को अवगत कराया और स्कूलों में जल्द डेस्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके पूर्व सोमवार को सिविक सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि स्कूलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन पार्षदों के पूछने पर अनेक स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने उनके दावों को फर्जी करार देते हुए हाथ खड़े किए और बताया कि स्कूलों में सुविधाओं का घोर अभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed