{"_id":"0660da79abc82ce25832151a79b1b87f","slug":"no-bail-to-accused-linemans","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइनों से छेड़छाड़ करना पड़ा मंहगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइनों से छेड़छाड़ करना पड़ा मंहगा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 22 Jan 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में प्रदेशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित करने के आरोप में ओल्ड डिवीजन के एक एएलएम के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं मंगलवार को चार बिजली कर्मियों को कर्मचारी यूनियन दिनभर मशक्कत के बाद भी जमानत नहीं दिला सकी।
विज्ञापन
एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र के कई ब्लॉक में बुधवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, जिसे दुरुस्त कराने के लिए एनआईटी एक्सईएन रामनिवास, एसडीओ धीरज दलाल ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग की। इस दौरान एनआईटी क्षेत्र से तीन कर्मचारी और ओल्ड फरीदाबाद से एक कर्मचारी को बिजली लाइनों के साथ छेड़छाड़ करते देखा गया।
विज्ञापन
एक्सईएन रामनिवास ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद के एएलएम अनिल बिजली लाइनों को बिजली आपूर्ति को बाधित करते हुए मौके पर पकड़ा गया। उस पर मामला दर्ज किया गया है, जबकि एनआईटी डिवीजन से तीनों कर्मचारी अधिकारियों की पकड़ से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
मामले की सूचना मुख्यालय को दी गई है। कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेना है या नही इस बारे में मुख्यालय निर्णय करेगा।
वहीं मंगलवार को एनआईटी डिवीजन के फोरमेन फुलमन, लाइनमैन राहुल और प्रमोद, असिस्टेंट लाइनमैन अनिल को जमानत दिलवाने के लिए यूनियन पदाधिकारियों ने भरसक प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड यूनियन यूनिट सचिव सुनील खटाना ने बताया कि बिजली निगम अधिकारियों की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं। वह गलत है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को सेक्टर-23 स्थित कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।