{"_id":"cfbbfb835d4c12a2bdec9c1d82999df2","slug":"no-bail-of-priest-of-badrinath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्त की बेटी से अश्लील हरकतः पुजारी को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्त की बेटी से अश्लील हरकतः पुजारी को नहीं मिली जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्रीनाथ धाम के पूर्व मुख्य रावल केशवन नंबूदरी की जमानत याचिका बुधवार को अदालत ने खारिज कर दी। नंबूदरी पर भक्त की बेटी से होटल के कमरे में छेड़छाड़ करने का आरोप है। वहीं, अदालत ने नंबूदरी के सहायक विष्णु प्रसाद को जमानत प्रदान कर दी है। हालांकि, विष्णु को बिना सूचना दिए दिल्ली से बाहर न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
साकेत जिला अदालत की महानगर दंडाधिकारी श्रेया मेहता अरोड़ा की अदालत में नंबूदरी को न्यायिक हिरासत से पेश किया गया। अदालत ने विष्णु को जमानत दी, लेकिन नंबूदरी की याचिका खारिज करके 17 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: छेड़छाड़ः बदरीनाथ के मुख्य पुजारी गिरफ्तार
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि नंबूदरी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और अगर उसे जमानत दी जाती है तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। पेश मामले के अनुसार, नंबूदरी सहायक विष्णु के साथ तीन फरवरी को छतरपुर के होटल डिलाइट में आकर ठहरा था। उसने पीड़िता को फोन करके मिलने के लिए बुलाया।
जब पीड़िता कमरे में पहुंची तो दोनों नशे में थे। आरोप है कि नंबूदरी ने पानी देने के बहाने से पीड़िता से छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी और पति व पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी। महरौली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार फरवरी को गिरफ्तार कर लिया।