फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no anti romeo squad or up police reaches on time when eve teasers were teasing girl in noida market

छेड़ते रहे मनचले मिलाती रही 100 नंबर पर न आई पुलिस ना ही एंटी रोमियो दस्ता

Mon, 10 Apr 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर Updated Mon, 10 Apr 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
no anti romeo squad or up police reaches on time when eve teasers were teasing girl in noida market
प्रतीकात्मक च‌‌ित्र

जेवर कस्बा जहांगीरपुर में बुधवार सुबह दबंगों ने 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने बताया कि छेड़छाड़ के वक्त उसने कई बार 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन न पुलिस से कोई मदद मिली और न ही महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा बनाया गया एंटी रोमियो दस्ता मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन


छात्रा के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पंचायत की गई, जिसमें पीड़ित छात्रा पर समझौते का दबाव बनाया गया। वहीं पुलिस ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


जहांगीरपुर कस्बा निवासी छात्रा बाजार जा रही थी। रास्ते में कस्बे के ही कुछ दबंगों ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। छात्रा ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे तक पुलिस से युवती को मदद नहीं मिली

no anti romeo squad or up police reaches on time when eve teasers were teasing girl in noida market

साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड से मौके पर आने की गुहार लगाई, लेकिन आधे घंटे तक पुलिस से युवती को मदद नहीं मिली। आरोपियों ने छात्रा से सरेआम छेड़खानी शुरू कर दी।

 

 

विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजन को सारी बात बताई। परिजनों ने जेवर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
 

इसके बाद जब वे जहांगीरपुर पहुंचे तो आरोपियों ने समझौते के पंचायत बुला रखी थी। छात्रा के परिजन का आरोप है कि उनके ऊपर समझौते का दबाव बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed