फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no announcement of train in old faridabad station

रेलवे कर्मचारियों को नहीं पता ट्रेन कहां है?

Tue, 29 Jul 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 29 Jul 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
no announcement of train in old faridabad station

फरीदाबाद में रेल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एनसीआर के क्लास वन स्टेशन पर व्यवस्था पटरी पर नहीं है। यहां ट्रेन स्टेशन पर आकर खड़ी हो जाती है, तब अनाउंस किया जाता है।

विज्ञापन


ओल्ड स्टेशन पर आए दिन ऐसी स्थिति सामने आती है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। इसका ताजा उदाहरण सोमवार को देखने को मिला।

पढ़ें:50 हजार पौधों की सुरक्षा कैसे करेंगे 5 हजार ट्री गार्ड
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब 7.45 बजे गाजियाबाद से पलवल जाने वाली शटल ओल्ड स्टेशन पर पंहुची थी। उसके रवाना होने के बाद ही इंदौर जाने वाली गाड़ी संख्या 12920 मालवा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-3 पर आकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म नंबर-1 पर खड़े वेंडरों ने जब इसकी सूचना पूछताछ कर्मियों को दी, तब उन्होंने गाड़ी का अनाउंस करना शुरू किया।

पढ़ें-GRP ने क्यों किया लाश का अंतिम संस्कार?

ऐसे में प्लेटफार्म नंबर-1 पर गाड़ी के इंतजार में बैठे यात्रियों ने मजबूरी में ट्रैक पार करते हुए प्लेटफार्म नंबर-3 पर पहुंचकर गाड़ी पकड़ी। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी थे।

रेल कर्मचारियों की लापरवाही की यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन ऐसी लापरवाही सामने आती रहती है। उधर स्टेशन अधीक्षक केसी मीना का कहना है कि इस बात की जांच करेंगे और संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed