फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitin Nabin visits Kalibari Temple following BJP's victory in Bengal

Delhi: बंगाल विजय का जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन संग काली मंदिर में टेका मत्था

Tue, 05 May 2026 10:47 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 05 May 2026 10:47 AM IST
सार

भाजपा की आंधी में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी का किला तिनके की तरह बिखर गया। भाजपा ने 206 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज दिल्ली के सीआर पार्क में काली बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Nitin Nabin visits Kalibari Temple following BJP's victory in Bengal
सीएम रेखा गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन संग काली मंदिर में टेका मत्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा का कमल खिल चुका है। भाजपा ने टीएमसी को पटखनी देते हुए 206 सीटें हासिल की हैं।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ सीआर पार्क स्थित मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मां काली के चरणों में शीश नवाने के बाद मुख्यमंत्री ने इस जीत को भारतीय राजनीति का एक निर्णायक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भगवा शान से लहरा रहा है। यह जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता का विश्वास विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति में ही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने संसद में इस बिल का विरोध किया था, बंगाल की माताओं-बहनों ने उन्हें अपने वोट की चोट से मुंहतोड़ जवाब दिया है। बंगाल की महिलाओं ने भय, आतंक और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारकर यह सिद्ध कर दिया है कि नारी शक्ति अब अपने सम्मान और अधिकारों के लिए किसी भी दमनकारी शक्ति से टकराने को तैयार है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंगाल में यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की नीति की जीत है। भय, आतंक और अत्याचार के वातावरण के बावजूद बंगाल की महिलाओं ने निर्भीक होकर मतदान किया और लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए सुशासन की सरकार स्थापित की। आज की यह जीत उन अनगिनत कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने बंगाल की मिट्टी को अपने पसीने और रक्त से सींचा है। यह जीत लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास की जीत है। भय के वातावरण के बावजूद बंगाल की जनता ने लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए सुशासन की सरकार चुनने का जो साहस दिखाया है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, 'पश्चिम बंगाल की जनता को बहुत अभिनंदन, मैं मानता हूं कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति और विरासत को प्रधानमंत्री मोदी अपने नेतृत्व में आगे ले जा सकते हैं। मैं कामना करता हूं कि सभी राज्यों में शांति और समृद्धि रहे।'

इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद बांसुरी स्वराज और ग्रेटर कैलाश से विधायक शिखा राय भी उपस्थित थीं।


बता दें कि बंगाल में 2011 के विधानसभा चुनाव में शून्य पर सिमटने वाली भाजपा ने अनथक संघर्ष के जरिये तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन का अंत कर दिया। तृणमूल महज 80 सीटों पर सिमट गई, जो पिछले चुनाव में भाजपा की 77 सीटों से सिर्फ तीन अधिक है। भाजपा की ओर से सीएम पद के सबसे सशक्त उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के साथ भवानीपुर सीट पर कांटे के मुकाबले में ममता खुद हार गईं। उनके 20 मंत्री भी हार गए। शुभेंदु भवानीपुर के साथ नंदीग्राम से भी चुनाव जीत गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed