फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Niti Aayog meeting: Chief Minister Rekha presented the roadmap for developed Delhi

नीति आयोग की बैठक : मुख्यमंत्री रेखा ने पेश किया विकसित दिल्ली का रोडमैप, यमुना की सफाई प्राथमिकता में आई

Sun, 25 May 2025 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 May 2025 05:09 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली सरकार के प्रयासों में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने यमुना नदी की सफाई, 'हर घर नल से जल' योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।

विज्ञापन
Niti Aayog meeting: Chief Minister Rekha presented the roadmap for developed Delhi
रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 'विकसित दिल्ली' का रोडमैप प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली सरकार के प्रयासों में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने यमुना नदी की सफाई, 'हर घर नल से जल' योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।

विज्ञापन


सीएम ने रोडमैप पर दिल्ली का एक विस्तृत विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारत के सभी राज्यों के लोग रहते हैं, इसलिए सभी को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना उनका दायित्व है।
विज्ञापन


उन्होंने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के तहत दिल्ली में हर राज्य के दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की पहल का उल्लेख किया। साथ ही, सीमावर्ती राज्यों हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के साथ मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री रेखा ने  पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर पीएम का विशेष साधुवाद भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य... दिल्ली को 2047 तक विश्वस्तरीय शहर बनाना 
मुख्यमंत्री ने कहा, हमारा लक्ष्य 2047 तक दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत और रहने योग्य शहरों में शामिल करना है। इसके लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छ जल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, कौशल विकास, रोजगार सृजन और उच्च तकनीकी अनुसंधान को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, दिल्ली को कचरा मुक्त एक वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा।


शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने निजी स्कूलों की फीस में पारदर्शिता और नियंत्रण सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही, पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री द्वारा पाकिस्तान को दिए गए करारे जवाब की सराहना की।

चार-एस सिद्धांत से बुनियादी ढांचे का विकास
सीएम ने बताया कि दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए स्कोप, स्केल, स्पीड और स्किल (चार एस ) के सिद्धांतों पर काम किया जा रहा है। 

  • सार्वजनिक परिवहन को 100% इलेक्ट्रिक बनाने की योजना है
  • दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर (देवी) जैसी नई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। 2000 नई इलेक्ट्रिक बसें लाने का लक्ष्य है
  • पीएम सूर्य घर योजना के तहत 3 केवी सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को 30,000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा
  • यमुना नदी की सफाई के लिए 40 नए आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए जाएंगे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed