फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nithari case 12 years on, bunglow of moninder singh pandher in pathetic condition see photos

निठारी कांड के 12 सालः भूतिया महल में बदल गया पंधेर का बंगला, देखें तस्वीरें

Mon, 24 Sep 2018 04:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 24 Sep 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
nithari case 12 years on, bunglow of moninder singh pandher in pathetic condition see photos

निठारी कांड को दुनिया के सामने आए हुए 12 साल हो गए हैं। उस सुबह ने नोएडा के साथ ही भारत ही नहीं पूरे विश्व को हिला कर रख दिया था। उस वक्त पूरे देश ने देखा था कि कैसे एक बंगला नर पिशाचों के लिए कुख्यात बन गया था। इसके बाद से ही इसे निठारी कांड के नाम से जाना जाने लगा। इस बंगले में 19 बच्चों के साथ शारिरीक शोषण करने वाले मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंदर कोली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसियों ने तो ये तक दावा किया कि इनमें से कुछ बच्चों को कोली ने पकाकर खाया भी। जिस बंगले में मासूम बच्चों के कंकाल मिले वह भले ही सरकारी रिकॉर्ड्स में 2006 से ही सील है। लेकिन आज ये सील घर टूटा-फूट चुका है और लगभग इसमें मौजूद सभी चीजें गायब हो चुकी हैं।

विज्ञापन

क्या है इस घर के अंदर

nithari case 12 years on, bunglow of moninder singh pandher in pathetic condition see photos

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार निठारी कांड से चर्चा में आया मोनिंदर सिंह पंधेर के इस बंगले का मेन गेट पिछले साल चोरी हो गया था। चोर की पहचान इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि बंगले की बाहरी दीवार पर लंबी-लंबी लताएं व झाड़ियां उग आई हैं। वहीं अगर बात अंदर के दरवाजे की हो तो वो भी कई सालों से गायब है। बच्चे इस बंगले के बाहर जरूर खेलते हैं लेकिन कोई भूत के डर की वजह से अंदर नहीं जाता। इस घर के अंदर जाने वाले हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार ने लिखा है कि जब वो उस घर के अंदर गए तो उन्हें पूरा घर खाली मिला। वहां कुछ था वो था- खाली बीयर की बोतलें, 2006 का कैलेंडर, फटे कपड़े, जले फर्नीचर, पीले पड़े फोटोग्राफ और वो बदबू जो एक दशक से भी ज्यादा समय से किसी खाली घर के पड़े रहने से आने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किचन में पड़ा हैे ये सामान

nithari case 12 years on, bunglow of moninder singh pandher in pathetic condition see photos

नोएडा सेक्टर 31 के बंगला नंबर डी-5 से हर कीमती सामान चोरी हो चुका है। पहले दीवारों पर जहां एसी लगे थे वहां आज सिर्फ छेद है। टीवी, फैन, कपड़े व सजावट के अन्य सामान समेत बाथटब भी गायब है। एक पड़ोसी ने नाम न लिए जाने की शर्त पर बताया कि, कभी बंगले के बाहर लोहे की पुलिस बैरिकेडिंग होती थी पर वो भी किसी ने चुरा ली। कोई भी इस घर में घुसना नहीं चाहता। 2017 की एक सुबह हमने पाया कि बंगले का मेन गेट चुरा लिया गया। 2014 में यहां आग भी लग गई थी। यह जगह चोरों और नशाखोरों द्वारा इस्तेमाल की जाती होगी। शायद इन्हीं लोगों ने यहां से कीमती सामान को चुरा लिया।

विज्ञापन

nithari case 12 years on, bunglow of moninder singh pandher in pathetic condition see photos
nithari
यह बंगला 29 दिसंबर 2006 से लॉक है। पहले दिन जब यह मामला प्रकाश में आया था को तो कम से कम 8 कंकाल बरामद किए गए थे। सीबीआई ने अपनी फाइनल रिपोर्ट में लिखा था कि बंगले में 19 बच्चे रेप कर मारे गए। वो किचन जहां माना जाता था कि सुरेंद्र कोली ने बच्चों के शव को काटकर पकाया वहां आज भी कुछ बर्तन, दाल, हल्दी और काली मिर्च व अन्य सामानों के छोटे-छोटे जार हैं। कैलेंडर में दिसंबर की तारीख दिखा रही है, जिस महीने में यह मामला सामने आया था।

nithari case 12 years on, bunglow of moninder singh pandher in pathetic condition see photos
nithari

इस बंगले के फर्श पर अंडरगारमेंट और बच्चों के नाप के जूते पड़े हैं। माना जाता है कि ये उसी बच्चे के होंगे जिसे यहां मारा गया। यहां एक बेड भी है जिसमें से उसकी लकड़ियां गायब हो चुकी हैं। इस पर न कोई गद्दा है न कोई कपड़ा। लॉकर भी खाली हैं इसकी भी लकड़ियां नहीं हैं। टोयोटा कोरोला जो गैराज में पार्क है वह मुश्किल से ही दिखती है क्योंकि सालों से पड़े-पड़े वह धूल और झाड़ियों में छिप चुकी है। 12 साल बाद आज भी इस घर के बारे में कई अफवाहें हैं। 11 साल के एक बच्चे का कहना है कि उसके दोस्त एक-दूसरे को चैलेंज देते रहते हैं कि कौन इस घर में अकेले घुसेगा। वो कहता है, हमने ये फैसला किया है कि जो भी इस घर में अकेला घुसेगा वो सबसे बहादुर होगा। आज तक किसी ने भी ऐसा नहीं किया है। एक बार मैं मेन गेट के अंदर गया लेकिन बच्चों के हंसने की आवाज सुनकर मैं भाग गया। (फोटो साभारः हिंदुस्तान टाइम्स)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed