फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NIRF College Ranking Miranda College is number one for six years five DU colleges in top-10

NIRF Collage Ranking: मिरांडा कॉलेज छह साल से नंबर वन, टॉप-10 में डीयू के पांच कॉलेज

Fri, 15 Jul 2022 09:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 15 Jul 2022 09:04 PM IST
सार

एनआईआरएफ रैंकिंग में लेडी श्रीराम कॉलेज ने अपनी बीते साल की दूसरे स्थान की रैकिंग को गंवा दिया है। अब यह कॉलेज पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं टॉप 100 कॉलेजों की श्रेणी में 29 कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के हैं।

विज्ञापन
NIRF College Ranking Miranda College is number one for six years five DU colleges in top-10
मिरांडा हाउस - फोटो : Source

विस्तार

एनआईआरएफ रैकिंग की बेस्ट कॉलेज श्रेणी में दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों का दबदबा रहा है। डीयू के मिरांडा कॉलेज ने इस रैकिंग में अपने पहले स्थान को बरकरार रखा है। मिरांडा हाउस को लगातार छठे साल शीर्ष स्थान मिला है। देश के शीर्ष 10 कॉलेजों में हिंदू कॉलेज दूसरा स्थान लेने में कामयाब रहा है।

विज्ञापन


एनआईआरएफ रैंकिंग में लेडी श्रीराम कॉलेज ने अपनी बीते साल की दूसरे स्थान की रैकिंग को गंवा दिया है। अब यह कॉलेज पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं टॉप 100 कॉलेजों की श्रेणी में 29 कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के हैं।
विज्ञापन


मिरांडा कॉलेज वर्ष 2017 से पहले स्थान पर है। टॉप-10 कॉलेज की श्रेणी में डीयू के साउथ कैंपस स्थित आत्मराम सनातन धर्म कॉलेज किरोड़ीमल कॉलेज, सेंट स्टीफंस और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से भी ऊपर रहा है। इस कॉलेज ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। किरोड़ीमल कॉलेज 10वें, सेंट स्टीफंस 11वें, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स 12वें, हंसराज कॉलेज 13वें, वेंकटेश्वर कॉलेज 14वें, लेडी इरविन कॉलेज 15वें व आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज 17वें स्थान पर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 शीर्ष कॉलेजों की श्रेणी में डीयू के 29 कॉलेज

मिरांडा हाउस, हिंदू, लेडी श्रीराम कॉलेज, आत्मराम सनातन धर्म, किरोड़ीमल कॉलेज, सेंट स्टीफंस, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हंसराज, वेंकटेश्वर कॉलेज, लेडी इरविन कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, गार्गी कॉलेज, देशबंधु कॉलेज, दौलतराम कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंस फॉर वूमेन, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, रामजस कॉलेज, शिवाजी कॉलेज, इंस्टिट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स, श्यामलाल कॉलेज, केशव महाविद्यालय।

मिरांडा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी नंदा ने लगातार शीर्ष पायदान पर बने रहने पर कहा कि यह एक उपलब्धि है। हमें अभी और काम करना है और थकना नहीं है। हमसे अपेक्षाएं काफी बढ़ रही हैं। हम इन अपेक्षाओं पर खरा उतर रहे हैं। अब कॉलेज को नई ऊंचाईयों तक लेकर जाना है। यह रैकिंग प्रोत्साहन है मेहनत से आगे काम करने के लिए। इस रैकिंग में छात्रों, शिक्षकों, डीयू प्रशासन, और नॉन टीचिंग स्टॉफ की भी अहम भूमिका है।

आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानतोष झा ने कहा कि यह रैकिंग पाना एक सामूहिक प्रयास है। यह एक उपलब्धि और चुनौती दोनो हैं। अब हमें सातवें पायदान से ऊपर जाना है। हम इस रैकिंग में लगातार अच्छा कर रहे हैं। यह बड़ी उपलब्धि है जिसे अकेले हासिल नहीं किया जा सकता है। इस सफलता में शिक्षक, छात्रों, नॉन टीचिंग स्टॉफ और डीयू प्रशासन की बड़ी अहम भूमिका है।

मिरांडा से निकली है कई हस्तियां

ग्लैमर और राजनीति के क्षेत्र में आगे ले जाने वाले इस गर्ल्स कॉलेज से केवल पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ही नहीं बल्कि माकपा नेता व सांसद वृंदा करात भी राजनीति के क्षेत्र में कूदी हैं। इनके अलावा अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, नंदिता दास, शोभना नारायण, मीरा नायर, मौनी राय, मिनिषा लांबा के नाम शामिल हैं। नॉर्थ कैम्पस स्थित यह कॉलेज गर्ल्स कॉलेजों में छात्राओं की पहली पसंद होती है।

कॉलेज की स्थापना

मिरांडा हाउस कॉलेज की स्थापना 1948 में सर मौरिस ग्वायर ने की थी। कॉलेज का नाम सर मौरिस ग्वायर की बेटी के नाम पर ही रखा गया है। इसकी नींव लेडी एडविना माउंटबेटन ने 7 मार्च 1948 को रखी थी। कॉलेज के भवन को डीयू कैम्पस में हैरीटेज बिल्डिंग के नाम से भी जाना जाता है। कॉलेज की स्थापना का मूल उद्देश्य महिलाओं में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना था, जिसमें कॉलेज काफी हद तक सफल भी हुआ है। इसी का नतीजा है कि आज कॉलेज को डीयू के टॉप कॉलेजों में गिना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed