फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhayas juvenile will be released on 20 december high court denies stay on release of juvenile

नाबालिग अपराधी की रिहाई पर रोक से इनकार

Fri, 18 Dec 2015 07:57 PM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
Nirbhayas juvenile will be released on 20 december high court denies stay on release of juvenile

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए निर्भया गैंगरेप केस के नाबालिग दोषी की रिहाई पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


इस फैसले के आने के बाद इससे नाराजगी जताते हुए निर्भया की मां ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। कोर्ट के फैसले से निराश और नाराज निर्भया की मां ने कहा कि हमारे तमाम प्रयासों के बावजूद नाबालिग दोषी रिहा हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि वो अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगी। गौरतलब है कि वो 20 तारीख को रिहा हो जाएगा।

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड करेगा अंतिम निर्णय

Nirbhayas juvenile will be released on 20 december high court denies stay on release of juvenile

बता दें कि केंद्र की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में डाली गई याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि नाबालिग दोषी की सजा खत्म हो रही है और कानून के अनुसार अब उसे बाल सुधार गृह में नहीं रखा जा सकता है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार को खूफिया एजेंसियों से ये खबर मिली थी‌ कि नाबालिग दोषी सुधार गृह में आतंकियों के संपर्क में है। उन्हें ये भी सूचना मिली थी कि अगर वो रिहा हुआ तो आतंकी गतिविधियों में शामिल हो सकता है।

यही कारण था कि केंद्र सरकार ने नाबालिग दोषी की रिहाई पर रोक लगाने की मांग की थी। केंद्र ने ये भी हवाला दिया था कि काउंसिलिंग में उसकी मनोस्थिति के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है इसलिए भी उसकी रिहाई नहीं होनी चाहिए।

आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए अंतिम निर्णय जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड पर छोड़ा है।

दिल्ली महिला आयोग राष्ट्रपति के पास गुहार लगाएगी

Nirbhayas juvenile will be released on 20 december high court denies stay on release of juvenile

निर्भया के नाबालिग दोषी की रिहाई पर रोक लगाने से कोर्ट के इंकार के बाद चारों ओर से इस संबंध में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। निर्भया के माता-पिता के बाद दिल्ली महिला आयोग ने भी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट‌्रपति के समक्ष नाबालिग दोषी की रिहाई के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है।

दिल्ली के एलजी नजीब जंग ने कहा कि महिला सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि इसे लोगों के व्यवहार और दिल्ली पुलिस की चुनौतियों से सीधा लेना-देना है।

वहीं केंद्रीय मंत्री मेनिका गांधी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जुवेनाइल एक्ट राज्यसभा में अटका पड़ा है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि वो इस कानून को पास कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed