फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya in Delhi: rape entered the house, try to burn the sexual organ

दिल्ली में फिर निर्भया: रेप के बाद यौन अंग जलाने की कोशिश

Sun, 07 Feb 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Feb 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya in Delhi: rape entered the house, try to burn the sexual organ

दिल्ली में भी महिलाओं और बच्चों के साथ दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही है। साइबर सिटी के एक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला आया है।

विज्ञापन


पालम विहार थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। जींद निवासी नौ साल की बच्ची अशोक विहार फेज तीन में रहती है।
विज्ञापन


बच्ची पालम विहार स्थित स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल संचालक राम गोपाल शर्मा लंच के दौरान बच्ची की क्लास में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बच्ची से उसका होमवर्क पूरा कराने की बात कही और उसे अपने कमरे में ले गया और छेड़छाड़ की। शाम को घर पहुंचकर बच्ची ने परिजनों को यह बात बताई।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी।

घर में घुसकर किया रेप

Nirbhaya in Delhi: rape entered the house, try to burn the sexual organ

वहीं दूसरी ओर दिल्ली में निर्भयाकांड की तरह एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। एक शख्स ने घर में घुसकर पहले महिला की आंखो और मुंह में गोंद ड़ाला और इसके बाद रेप किया।

इतना ही नही दरिंदगी की इंतेहा पार करते हुए पानी गर्म करने वाली लोहे की रॉड से पीड़िता को जख्मी कर दिया। घटना छतरपुर इलाके की है।

पीड़िता की शिकायत के बाद महरौली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

निर्भया कांड दोहराने की कोशिश

Nirbhaya in Delhi: rape entered the house, try to burn the sexual organ

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हो गई है, जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता छतरपुर इलाके में रहती है।

बताया जा रहा है कि महिला से आरोपी की जान पहचान थी और दोनों में बात होती रहती थी। महिला के मुताबिक शुक्रवार को उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पानी गर्म करने वाली रॉड को बिजली बोर्ड में लगाकर उसके यौन अंग को जलाने की कोशिश की लेकिन बिजली कटी हुई थी। इसके बाद वह महिला को रॉड से जख्मी कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed