फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya documentary showing in Delhi

रोक के बावजूद दिल्ली में दिखा दी गई डॉक्यूमेंट्री

Fri, 13 Mar 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Mar 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya documentary showing in Delhi

निर्भया रेप कांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री इंडिया डॉटर के प्रसारण पर देशभर में प्रतिबंध के बावजूद बृहस्पतिवार को इसकी दिल्ली के रविदास कैंप की झुग्गियों में दिखाई गई। आरोपी की बस्ती में यह स्क्रीनिंग रूरल प्रीमियर कैंपेन के तहत केतन दीक्षित ने की। आगरा के रहने वाले केतन ने डॉक्यूमेंट्री पर लगे प्रतिबंध के विरोध में इसकी स्क्रीनिंग की। उन्होंने बताया कि इसे करीब 40 लोगों ने देखा। मगर आरोपियों के घर का वहां कोई नहीं था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यह फिल्म विदेशी फिल्म निर्देशक लेस्ली उडविन ने बनाई थी। तिहाड़ में पांच आरोपियों में से एक मुकेश का इंटरव्यू इस वृत्तचित्र में है, जिसमें आरोपी ने महिलाओं को लेकर गलतबयानी की है। बाद में गृहमंत्री व अदालत ने इसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी। रोक के बावजूद बीबीसी ने इस डॉक्यूमेंट्री को भारत के बाहर प्रसारण कर दिया, जिसके बाद संसद में खूब हंगामा मचा।
विज्ञापन


केतन दीक्षित ने दावा किया है कि यह उनकी पहली स्क्रीनिंग नहीं है। वह इससे पहले इसे आगरा में भी दिखा चुके हैं। वहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। अब उन्होंने दिल्ली में सरकार की ओर से लगे प्रतिबंध के विरोध में इसे दिखाया है। रविदास कैंप वही इलाका है, जहां पर रेप के आरोपी रहते थे। केतन ने कहा कि इस फिल्म में कुछ ऐसा नहीं है, जिस पर पाबंदी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है केतन दीक्षित
केतन दीक्षित आगरा के रहने वाले हैं। वह पत्रकारिता करने के बाद अंग्रेजी व हिंदी मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। उनके फेसबुक प्रोफाइल की मानें तो वह स्टॉप एसिड अटैक कैंपेन से भी जुड़े रहे हैं। मगर उनका कहना है कि इस फिल्म को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed