फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya convicts again file plea two days before hanging, hearing tomorrow

निर्भया के दोषियों ने फांसी से दो दिन पहले फिर चला दांव, पटियाला हाउस कोर्ट में कल सुनवाई

Wed, 18 Mar 2020 06:31 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 18 Mar 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya convicts again file plea two days before hanging, hearing tomorrow
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

निर्भया दुष्कर्म मामले में दोषियों ने एक बार फिर फांसी रोकने के लिए दांव चला है। दोषियों ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से मांग की है कि अभी उनकी कई कानूनी याचिकाएं, अपील और दूसरी दया याचिका लंबित हैं। 

विज्ञापन

 

इस मामले में कोर्ट ने तिहाड़ जेल और अभियोग पक्ष को एक नोटिस जारी किया है। दोषियों की मांग पर कोर्ट गुरुवार सुनवाई करेगा। 

बता दें कि कोर्ट ने दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी देने का फैसला सुनाया है। मगर फांसी से बचने के लिए अब दोषियों ने नई चाल चल दी है। दोषियों के खिलाफ अबतक चार डेथ वारंट जारी किए जा चुके हैं। लेकिन दोषी तीन बार अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करते हुए इसे टालने में सफल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश की दूसरी दया याचिका

निर्भया के दोषी अक्षय ने मंगलवार शाम राष्ट्रपति के पास दूसरी दया याचिका भेज दी थी। उसने यह याचिका जेल प्रशासन को सौंपी थी। जेल प्रशासन ने याचिका को दिल्ली सरकार के पास भेज दिया था। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने याचिका को खारिज करते हुए उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय भेज दिया था। 

जेल के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम निर्भया के दोषी अक्षय ठाकुर ने राष्ट्रपति के नाम से जेल प्रशासन को दूसरी दया याचिका दी थी। याचिका में अक्षय ने कहा है कि उसकी पहली याचिका खारिज कर दी गई।


उस याचिका में सभी तथ्य नहीं थे। याचिका में उसने राष्ट्रपति से फांसी की सजा माफ करने और उसे उम्र कैद में तब्दील करने की मांग की है। जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जेल मैनुअल के मुताबिक फांसी की सजा पाए दोषी जेल प्रशासन को कोई याचिका देता है तो जेल प्रशासन को उसे संबंधित जगह पर भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed