{"_id":"5e73ef6b8ebc3e78ae1feb5d","slug":"nirbhaya-case-updates-latest-monitoring-of-convicts-increased-shifted-to-another-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nirbhaya Case: दोषियों की निगरानी बढायी गई, दूसरी सेल में किया गया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirbhaya Case: दोषियों की निगरानी बढायी गई, दूसरी सेल में किया गया शिफ्ट
Fri, 20 Mar 2020 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Mar 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला
फांसी का समय नजदीक आने से निर्भया के दोषियों की नींद उड़ गई है। बुधवार देर रात तक चारों दोषी जगे रहे और अपने सेल में करवटें बदलने के साथ साथ चहलकदमी करते रहे। जेल सूत्रों के मुताबिक चारों ने रात में खाना भी कम खाया।
विज्ञापन
दोषियों की हालत को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से उनकी लगातार काउसलिंग की जा रही है। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच भी करवाई जा रही है।
जेल सूत्रों के अनुसार फांसी घर में चल रही तैयारियों को लेकर बुधवार को चारों दोषियों के सेल को बदल दिया गया। उन्हें फांसी घर से दूर सेल में रखा गया है ताकि दोषी फांसी को लेकर चल रही तैयारियों को देख नहीं सकें। उनके सेल के बाहर तमिलनाडू स्टेट पुलिस और जेल के सुरक्षाकर्मी तैनात हैं जिनकी ड्यूटी तीन तीन घंटे में बदली जा रही है।
विज्ञापन
जेल सूत्रों के मुताबिक चारों दोषियों ने रात में खाना भी कम खा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में बुधवार करीब दो बजे रात तक दोषियों को अपने अपने सेल में करवटें बदलते हुए देखा गया।
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने उनके सेल के बाहर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को साफ निर्देश दिया है कि उनकी निगरानी में किसी प्रकार का कोताही नहीं बरता जाए और दोषियों के किसी भी हरकत की जानकारी जेल के आला अधिकारियों को दिया जाए।
इसके अलावा जेल अधिकारी सीसीटीवी कैमरे के जरिए दोषियों पर 24 घंटे नजर बनाए हुए हैं। जेल अधीक्षक भी समय समय पर दोषियों के सेल का मुआयना कर रहे हैं और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं।