फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nirbhaya case ngo files plea in patiala court to meet convicts to encourage them for organ donation

फांसी से पहले निर्भया के दोषियों के पास अच्छा काम करने का है आखिरी मौका

Thu, 09 Jan 2020 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 Jan 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya case ngo files plea in patiala court to meet convicts to encourage them for organ donation
एनजीओ के वकील आर कपूर - फोटो : ANI

सामाजिक सेवा से जुड़ी एक संस्था ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर दोषियों से मिलने की इच्छा जताई है। दोषियों से मिलने का मकसद उन्हें अंगदान के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन


संस्था का मानना है कि दोषियों द्वारा किए गए कृत्य की सजा उन्हें मिलनी चाहिए लेकिन उनके पास कुछ अच्छा करने का यह अंतिम मौका है और ऐसे में दोषी अंगदान कर कई जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन


निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों से मिलने के लिए रोड एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संस्था ने तिहाड़ जेल को पत्र लिखा है। संस्था में डॉक्टर, मनोचिकित्सक, धर्मगुरु और अधिवक्ता शामिल हैं। पत्र के माध्यम से इन लोगों ने चारों दोषियों पवन, अक्षय, विनय और मुकेश से मिलकर उन्हें अंगदान के लिए प्रेरित करने की इच्छा जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि वह चारों दोषियों से मिलकर यह बताना चाहते हैं कि उनके पास कुछ अच्छा करने का अंतिम मौका है और ऐसे में वह अंगदान कर कई जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।

संस्था के प्रमुख राहुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने संस्था के लोगों से विचार विमर्श कर यह पहल की है। उन्होंने दिसंबर में तिहाड़ को इस संबंध में पत्र भी लिखा था। जेल प्रशासन से जवाब न मिलने पर उन्होंने न्यायालय से गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed