{"_id":"587663964f1c1b1729baa58f","slug":"nirbhaya-case-gangrape-convicts-demanded-separate-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया केस : गैंगरेप के दोषियों ने अलग सेल की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया केस : गैंगरेप के दोषियों ने अलग सेल की मांग की
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया गैंगरेप मामले में मौत की सजा पाए चार में से दो दोषियों ने तिहाड़ जेल में आम सेल से दूसरे सेल में शिफ्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि दूसरे कैदी उन्हें धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कैदियों पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। तीस हजारी स्थित विशेष सीबीआई जज संजीव अग्रवाल ने पवन गुप्ता व अक्षय कुमार सिंह की अर्जी पर तिहाड़ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। अर्जी पर सुनवाई 18 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
अर्जी में दोनों ने कहा है कि उन्हें 24 दिसंबर 2016 को आम सेल में शिफ्ट कर दिया गया था। यहां पर दूसरे कैदी शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। दोनों ने इन कैदियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। अर्जी दायर करने वाले अधिवक्ता एपी सिंह ने आरोप लगाया है कि पवन व अक्षय को जान का खतरा है।
विज्ञापन
आशंका है कि दूसरे कैदी उन्हें नुकसान पहुंचा जा सकते हैं। साकेत जिला अदालत ने गैंगरेप व हत्या का दोषी ठहराते हुए पवन, अक्षय, विनय व मुकेश को 10 सितंबर 2013 को मौत की सजा सुनाई थी। मामले में अपील सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।