{"_id":"5e74125e8ebc3e6fec338d2a","slug":"nirbhaya-case-delhi-latest-news-law-will-prevail-on-the-land-og-gandhi-and-budha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nirbhaya Case: बुद्ध व गांधी की धरती पर घिनौने अपराधों का फैसला कानून का शासन करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirbhaya Case: बुद्ध व गांधी की धरती पर घिनौने अपराधों का फैसला कानून का शासन करेगा
Fri, 20 Mar 2020 06:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 20 Mar 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फांसी टलवाने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे दोषियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान जज धर्मेंद्र राणा ने कहा कानूनी प्रक्रिया में लगे वक्त ने कुछ अलग-अलग आवाजों को भी जन्म दिया है, जो कानून के शासन के प्रभावों पर समय-समय पर सवाल उठाती रही हैं।
मैं उन संदेह करने वाले लोगों से कहना चाहता हूं कि गौतम बुद्ध और गांधी की इस महान धरती पर सबसे घिनौने अपराधियों और सबसे घृणित अपराधों के भाग्य का फैसला कानून का शासन ही तय करेगा न कि भीड़ की मानसिकता।
देश में फैला है कोरोना अभी फांसी ठीक नहीं
कोरोना का हवाला देते हुए दोषियों ने कहा कि यह समय फांसी के लिए सही नहीं है। वकील एपी सिंह ने कहा, तिहाड़ में कुछ जगहों पर कोरोना का कहर है, जिसकी चपेट में कैदी भी आए हैं। यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भी कोरोना के चलते सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
अक्षय की पत्नी की तलाक की अर्जी लंबित
एपी सिंह ने दलील दी कि अक्षय की पत्नी ने बिहार में तलाक के लिए अर्जी दी है। इस पर सरकारी वकील ने कहा, मौजूदा मामले में कोई अन्य याचिका कानूनी उपाय के दायरे में नहीं आती है।