{"_id":"5df3171a8ebc3e87a91f31be","slug":"nirbhaya-case-convicts-advocate-ap-singh-asks-will-atrocities-against-women-stop-after-hanging-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषियों के वकील का बड़ा बयान, पूछा- क्या इन्हें फांसी देने से बंद हो जाएंगे दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के दोषियों के वकील का बड़ा बयान, पूछा- क्या इन्हें फांसी देने से बंद हो जाएंगे दुष्कर्म
Fri, 13 Dec 2019 02:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह का शुक्रवार सुबह एक बड़ा बयान आया है। उन्होंने पूछा है कि क्या गारंटी है कि अगर निर्भया के दोषियों को फांसी हो जाएगी तो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध रुक जाएंगे?
विज्ञापन
गौरतलब है कि न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक के दुष्कर्म के आरोपियों के एनकाउंटर पर भी जवाब दिया। एपी सिंह ने कहा इस एनकाउंटर के बाद से जिस तरह से संसद में बैठे हमारे सांसद ये कह रहे थे कि ऐसे अपराधियों को गोली मार देनी चाहिए, तो यह संविधान का अपमान है।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी पूछा कि क्या कोई इस बात की गारंटी दे सकता है कि अगर दोषियों को फांसी हो जाए तो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार और दुष्कर्म के मामले रुक जाएंगे?
विज्ञापन