फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya case convict Vinay Sharma attempts suicide in Tihar jail

निर्भया के दोषी ने जेल में की खुदकुशी की कोशिश, तो कुछ ऐसा बोलीं निर्भया की मां

Thu, 25 Aug 2016 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case convict Vinay Sharma attempts suicide in Tihar jail
nirbhaya mother

निर्भया केस में बलात्कार और मर्डर के दोषी विनय शर्मा ने देर रात तिहाड़ जेल में खुदकुशी की कोशिश की। विनय ने पहले कुछ दवाइयां खाईं और फिर गमछा गले में बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की। विनय को तिहाड़ की 8 नंबर जेल में रखा गया था।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद कैदियों ने उसे देख लिया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि मौत की सजा पा चुके दोषी विनय शर्मा ने पिछले साल जेल में अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की थी, उसने दावा किया था कि जेल में पुलिस और अन्य लोग उसे प्रताड़ित करते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले 2013 में निर्भया गैंग रेप का प्रमुख दोषी राम सिंह तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकता पाया गया था।

‌इस हादसे के बाद न‌िर्भया की मां से जब उनकी प्रत‌िक्र‌िया ली गई तो उन्होंने केवल इतना ही कहा ‌क‌ि इन लोगों ने अपने ज‌ीवन में जो बोया है वही काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nirbhaya case convict Vinay Sharma attempts suicide in Tihar jail
निर्भया कांड का दोषी

निर्भया के दोषी विनय शर्मा को तिहाड़ जेल के सेल नंबर आठ में रखा गया है। विनय ने पिछले साल ही यह कहते हुए तिहाड़ जेल में अत‌िरिक्त सुरक्षा की मांग की थी कि दूसरे कैदी और पुलिस अधिकारी उसे मारते-पीटते हैं।

बता दें कि विनय पर पिछले साल अगस्त में जेल के भीतर हमला हुआ था और उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। बता दें कि 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा से दक्षिण दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 की रात को चलती बस में छह लोगों ने गैंगरेप किया था और उस पर बर्बर हमला किया था।

उस वक्त पीड़िता के साथ उसका दोस्त भी था और दोषियों ने उसपर भी हमला किया था। निर्भया का भारत में कई दिन इलाज चला फिर उसे सिंगापुर ले जाया गया।

निर्भया की मौत 29 दिसंबर को सिंगापुर के अस्पताल में हुई

Nirbhaya case convict Vinay Sharma attempts suicide in Tihar jail
निर्भया कांड का दोषी

निर्भया की मौत 29 दिसंबर को सिंगापुर के अस्पताल में हो गई थी। निर्भया केस का मुख्य आरोपी राम सिंह तिहाड़ में ही फांसी लगा चुका है। राम सिंह तिहाड़ जेल के सेल में मार्च 2013 में मृत मिला था।

मामले के किशोर आरोपी को 31 अगस्त 2013 को सुधार गृह में तीन साल रखने की सजा सुनाई गई थी। पिछले साल दिसंबर में वह रिहा हो गया।

निर्भया केस के पांच दोषियों में से एक जिम ट्रेनर रहे विनय शर्मा को निर्भया केस में अपहरण, बलात्कार और हत्या का दोषी करार देते हुए कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed