{"_id":"5d37a0b78ebc3e6d216fdaa6","slug":"ninth-student-died-after-drowning-in-rain-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली मैदान में भरे बारिश के पानी में डूबकर नौवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली मैदान में भरे बारिश के पानी में डूबकर नौवीं के छात्र की मौत
Wed, 24 Jul 2019 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Jul 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
इसी पानी में डूबकर हुई छात्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नगर स्थित डीडीए के खाली मैदान में भरे बारिश के पानी में डूबने से 14 साल के किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृत किशोर की शिनाख्त प्रेमनगर के त्रिपाठी कालोनी निवासी इमामुद्दीन (14) के रूप में हुई है। वह नांगलोई स्थित सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
उसके परिवार में पिता मोहम्मद वसीम, मां सईदा खातून, बड़ी बहन आफरीन, दो भाई मुइनुद्दीन व इलीमुद्दीन हैं। पिता प्लंबर है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसका पिता काम करके घर लौटा। उसने घर के गेट पर इमामुद्दीन की चप्पल देखी, लेकिन बेटा घर में नहीं था।
विज्ञापन
कुछ देर बाद परिवार वाले इमामुद्दीन की तलाश करने लगे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शाम 4 बजे गुमशुदगी की शिकायत की। परिवार वालों ने पूरे इलाके में लाउडस्पीकर से किशोर के गायब होने की जानकारी दी। रात में भी परिवार वाले किशोर की तलाश करते रहे।
मंगलवार सुबह घर के सामने गंदे पानी से पुलिस ने छात्र का शव निकाला। चर्चा है कि किशोर को मिर्गी की बीमारी थी। हालांकि, परिवार वालों ने किशोर को पूरी तरह से स्वस्थ बताया।
जांच में पता चला कि जिस जगह पर घटना हुई है वह डीडीए की जमीन है। यहां गंदा पानी का भराव था। पानी लगभग सात फुट गहरा है। पानी से पहले काफी दलदल है। वहां हादसों की आशंका बनी रहती है।