फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ninth standard student committed suicide in delhi after exam

नौवीं कक्षा की छात्रा ने पेपर खराब होने के बाद जान दी

Thu, 04 May 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 May 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
ninth standard student committed suicide in delhi after exam
सोनिया विहार इलाके में नौवीं कक्षा की छात्रा ने कंपार्टमेंट का पेपर खराब होने के बाद हताश होकर फांसी लगा ली। मृतका की शिनाख्त शिखा (16) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि गत 29 अप्रैल को छात्रा ने गणित विषय का कंपार्टमेंट का पेपर दिया था। पेपर खराब होने के कारण यह काफी परेशान थी। बृहस्पतिवार को इसका विज्ञान का दूसरा पेपर होना था।
विज्ञापन


लेकिन इससे पूर्व ही छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिवार को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ कर सोनिया विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ninth standard student committed suicide in delhi after exam

पुलिस के मुताबिक शिखा परिवार के साथ तीसरा पुश्ता सोनिया विहार में रहती थी। इसके परिवार में मां किरण देवी, एक भाई शुभम और एक बहन शीतल है। शिखा सोनिया विहार स्थित सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी।

इस साल रिजल्ट आने पर शिक्षा का दो विषयों में कंपार्टमेंट आया था। इसके लिए उसने दुबारा 29 अप्रैल को गणित का पेपर दिया था। लेकिन पेपर खराब हुआ था। तभी से वह परेशान थी। मंगलवार शाम 7.30 बजे शिखा ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली।

मां ने उसे फंदे से लटके देखा तो फौरन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छाबनीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed