फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ninteen year old girl gang rape in moving car in delhi

दिल्ली में 19 साल की लड़की को सरेराह अगवा कर चलती कार में गैंगरेप

Thu, 06 Jul 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Jul 2017 09:37 AM IST
सार

पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में, बाकी दोनों आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश 
मधु विहार में युवती को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप
-पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में, बाकी दोनों आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश      
-शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना, एक ही आरोपी ने किया दुष्कर्म       
-मदद करने के कारण लगाई गई गैंगरेप की धाराएं, पुलिस छानबीन में जुटी      
 

विज्ञापन
ninteen year old girl gang rape in moving car in delhi
- फोटो : SELF

विस्तार

मधु विहार इलाके में 19 साल की युवती के साथ तीन युवकों द्वारा अगवा कर चलती कार में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है।

विज्ञापन


हालांकि शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के ही जानकार एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, बाकी दोनों युवक उसके साथ मौजूद थे। फिलहाल गैंगरेप का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सपना (19)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मधु विहार इलाके में रहती है। वह आईपी एक्सटेंशन स्थित सोसायटी में घरेलू नौकरानी का काम करती है। सपना का आरोप है कि मंगलवार रात को वह सोसायटी से काम कर घर के लिए निकली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ninteen year old girl gang rape in moving car in delhi

इस बीच उसके जानकार व पड़ोसी युवक शाहिद व कालिया ने उसे जबरन एक कार में घसीट लिया। कार वसीम नामक अन्य युवक चला रहा था। सपना का आरोप है कि आरोपी कार को नोएडा की ओर ले गए।

वहां चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया गया। देर रात को आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर वापस घर छोड़ दिया। इधर पीड़िता ने बुधवार सुबह परिजनों के साथ पहुंचकर मामले की शिकायत मधु विहार थाने में की। पुलिस ने सपना का मेडिकल करवाया।

शुरूआती जांच के बाद सपना के बयानों में विरोधाभास हो रहा है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो रेप करने की बात सामने आई, फिलहाल सपना के बयान पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed