स्पीकर ने भगवंत मान को लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने से रोका, बनी जांच कमेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अपनी सदस्यता बचाने के लिए भगवंत मान को इस कमेटी के सवालों का जवाब देना होगा। कमेटी को तीन अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देनी है। कमेटी का अध्यक्ष संसद सदस्य किरीट सोमैया को बनाया गया है। इसमें भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी भी शामिल हैं। स्पीकर ने कमेटी को अधिकार दिया है कि वो स्वयं जांच की प्रक्रिया का निर्धारण करे।
गौरतलब है कि इस संसदीय समिति की जांच रिपोर्ट आने तक स्पीकर ने भगवंत मान को संसद की कार्यवाही में भाग लेने से मना कर दिया है। बता दें कि भगवंत मान ने संसद के कई ऐसे इलाकों का वीडियो अपने फेसबुक पर डाल दिया था जिसकी रिकॉर्डिंग प्रतिबंधित है।
लिखित में मांगी थी माफी
बता दें कि हाल ही में पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने अपने फेसबुक पर संसद में प्रवेश करते हुए उसका लाइव वीडियो शेयर किया था जिसके बाद संसद के दोनों सदनों में इस पर भारी हंगामा हुआ था।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा स्पीकर ने उन्हें समन जारी किया था जिसके बाद उन्होंने बिना शर्त लिखित में माफी भी मांगी थी।
मामला यहीं पर नहीं रुका। कुछ सांसदों ने स्पीकर से शिकायत करते हुए कहा कि इस दौरान भगवंत मान ने शराब पी रखी थी। इन शिकायतों के बाद लोकसभा स्पीकर ने पूरे मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय सांसदों की एक समिति के निर्माण का फैसला किया।
मान के कृत्य के बाद खुद लोकसभा स्पीकर ने कहा था कि संसद की सुरक्षा की अनदखी नहीं की जा सकती क्योंकि हम इसके लिए 14 लोगों की जान गंवा चुके हैं। मालूम हो कि 2001 में संसद पर आतंकी हमले के दौरान 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।