फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine in the state will from March 24-hour power

सूबे में नौ मार्च से मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sat, 06 Feb 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 06 Feb 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
Nine in the state will from March 24-hour power

सूबे में नौ मार्च से शासन का पावर मिशन 2016 शुरू हो जाएगा। इसके चलते पावर कारपोरेशन सूबे में 24 घंटे बिजली सप्लाई शुरू कर देगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं। इसके चलते गर्मियों में लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता सूची में बिजली सप्लाई शामिल है।

गांवों से शहरों तक के लिए शासन ने बिजली सप्लाई की टाइमिंग जारी कर दी थी। चुनावी साल में शासन का सबसे ज्यादा जोर बिजली सप्लाई पर है। मुख्यमंत्री पहले ही सूबे में 24 घंटे बिजली सप्लाई की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन


पावर मिशन 2016 के तहत महानगरों को 24 घंटे, जिला मुख्यलयों को 22 घंटे, कस्बों और तहसील मुख्यालयों को 18 से 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 16 से 18 घंटे बिजली सप्लाई करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने इसकी तैयारियों में करोड़ों रुपये से पावर स्ट्रक्चर तैयार किया है। शहरों से गांवों तक में बिजली संसाधनों को अपडेट किया गया है। ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों जरूरत के अनुसार लगवाए गए हैं।

अब मुख्यमंत्री ने इसके लिए नौ मार्च की तिथि निर्धारित कर दी है। नौ मार्च से प्रदेश में शासन केनए शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई देने की तैयारी है।

कारपोरेशन सूत्रों के अनुसार आचार संहिता खत्म होने पर इसकी घोषणा मुख्यमंत्री के स्तर से की जाएगी। इसके लिए शनिवार को सभी पावर कंपनियों (विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ) की बैठक बुलाकर तैयारियों की समीक्षा की गई।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के चीफ इंजीनियरों की बैठक मेरठ में बुलाई गई है। इसमें अधूरे पड़े कामों को तत्काल पूरा करने और नौ मार्च से नए सिस्टम से बिजली सप्लाई करने का निर्णय लिया गया है।

मोहन नगर जोन में गर्मियों में बेहतर होगी बिजली आपूर्ति
मोहन नगर जोन में इन गर्मियों में बिजली की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इलाके में गर्मियों से पहले दो नए 33 केवीए सबस्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे।

मोहन नगर पर बन रहे 33केवीए सबस्टेशन के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। उसमें ट्रांसफार्मर लगने बाकी हैं। इसके साथ ही करहेड़ा में भी 33केवीए सबस्टेशन के लिए नगर निगम से जमीन मिल गई है।


जिस पर सबस्टेशन निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। इनके बनने से इलाके में व्याप्त ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

इस बिजली घर से हिंडन विहार, बालाजी विहार, राजीव कालोनी, डिफेंस कॉलोनी को बिजली सप्लाई की जाएगी। अभी इन इलाकों से लाजपत नगर और अर्थला बिजली घर से सप्लाई होती है।

मोहननगर के बिजली घर से मोहन नगर, इंद्रा गार्डन, राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र, श्यामपार्क इलाके में बिजली सप्लाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed