{"_id":"5ba96cd0867a557f195f47aa","slug":"nine-hours-heavy-vehicles-entry-on-delhi-meerut-highway-closed-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली-मेरठ हाइवे पर नौ घंटे भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम की वजह से लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली-मेरठ हाइवे पर नौ घंटे भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम की वजह से लिया फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 25 Sep 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर रविवार को 15 से ज्यादा घंटों के जाम के बाद पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए सोमवार को सुबह दो घंटे गंगनहर पटरी पर भारी वाहनों को भेजकर ट्रायल कराया गया, लेकिन सफल नहीं रहा। इसके बाद शाम को भारी वाहनों को रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया।
विज्ञापन
अब प्रतिदिन सुबह-शाम प्रतिदिन नौ घंटे भारी मालवाहक वाहन और टूरिस्ट बसें दिल्ली-मेरठ हाइवे पर नहीं चलेंगी। गाजियाबाद से हापुड़ होकर वह मेरठ जाएंगी। रूट डायवर्जन प्लान के मुताबिक सुबह 7 से 11 बजे तक और शाम 5 से रात 10 बजे तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहन और टूरिस्ट बसें गाजियाबाद से एएलटी चौराहा, हापुड़ चुंगी, डासना, पिलखुवा होते हुए गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन
मेरठ से गाजियाबाद आने वाले वाहन मोदीनगर से पिलखुवा की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि डायवर्जन के चलते यातायात पुलिस का अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है।
विज्ञापन