फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine AAP protesters reached near Prime Minister's residence

प्रधानमंत्री आवास के पास पहुंचे आप के नौ प्रदर्शनकारी विधायक, हिरासत में लिया, फिर छोड़ दिया

Sat, 28 Nov 2020 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
Nine AAP protesters reached near Prime Minister's residence
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : amar ujala

दिल्ली चलो मार्च के मद्देनजर नई दिल्ली छावनी में तब्दील है। बावजूद इसके, आम आदमी पार्टी के नौ विधायकों समेत करीब 19 लोग प्रधानमंत्री आवास के पास पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इनमें पंजाब के आठ विधायक थे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर ले रखे थे। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में छोड़ दिया।

विज्ञापन


किसानों के मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर बेरिकेडिंग लगाकर जबरदस्त चेकिंग की जा रही है। पुलिसकर्मी एक-एक वाहन को जांच के बाद ही नई दिल्ली में जाने दे रहे हैं। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर भी पुलिस का पहरा रहा। साथ ही, संसद मार्ग थाने से पालिका बाजार तक यातायात बंद रहा। हालांकि, संसद मार्ग, सुनहरी मजिस्द रोड व जंतर-मंतर रोड को छोड़कर कही भी वाहनों की आवाजाही बंद नहीं थी।
विज्ञापन


इतनी जबरदस्त सुरक्षा के बीच आम आदमी पार्टी के तिलक नगर से विधायक जनरैल सिंह और पंजाब के आठ विधायकों समेत कुल 19 लोग शुक्रवार दोपहर प्रधानमंत्री आवास के पास अशोका लाइन पर पहुंच गए। ये लोग तुगलक मार्ग की ओर से अपने निजी वाहनों से वहां पहुंचे और जाते ही सड़क पर लेटकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने किसानों के समर्थन में बैनर ले रखे थे। प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शनकारियों के पहुंचने की सूचना से नई दिल्ली जिला पुलिस में अफरातफरी मच गई। चाणक्यपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी को निरंकारी मैदान में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विधायक रहे शामिल
प्रधानमंत्री आवास पर विरोध करने पहुंचे आम आदमी पार्टी विधायकों में पंजाब विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, पंजाब मामलों के इंचार्ज और तिलक नगर दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा किसान विंग पंजाब के प्रधान और विधायक कुलतार सिंह संधवां, पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अमन अरोड़ा, प्रो. बलजिंदर कौर, मीत हेयर, कुलवंत सिंह पंडोरी, मनजीत सिंह बिलासपुर और जै. कृष्ण सिंह रोड़ी (सभी विधायक) शामिल रहे।


केजरीवाल सरकार का पूरा समर्थन
विधायक जरनैल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री निवास पर किसानों की आवाज प्रधानमंत्री के कानों तक पहुंचाने के लिए जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद दिल्ली पुलिस की ओर से सभी विधायकों को हिरासत में लेकर पहले चाणक्यापुरी पुलिस थाने लाया गया और फिर हरीनगर पुलिस थाने में रखा गया। अंत में बुराड़ी ग्राउंड में ले जाकर सभी को रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार देश और पंजाब के किसानों के साथ डटकर कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed