फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nikki Yadav murder case sahil father and his friends knew about hsi first marriage one friend was witness

Nikki Murder: साहिल के पिता को बेटे की पहली शादी के बारे में थी खबर, फिर भी बर्बाद की दूसरी लड़की की जिंदगी

Sat, 18 Feb 2023 03:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Feb 2023 03:09 PM IST
सार

पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शुक्रवार रात 10:00 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Nikki Yadav murder case sahil father and his friends knew about hsi first marriage one friend was witness
साहिल के पिता समेत पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निक्की यादव हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान जब साहिल ने साल 2020 में निक्की से शादी का खुलासा किया तो पुलिस सक्रिय हो गई। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम शुक्रवार रात को ही ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंच गई। यहां से पुलिस ने साहिल और निक्की की शादी का सर्टिफिकेट बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


दोनों ने शादी 2020 में की थी और किसी तीसरे व्यक्ति ने इसकी गवाही दी थी। यह पर्सन साहिल का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस ने मंदिर की सीसीटीवी खंगाली है और मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शुक्रवार रात 10:00 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनको साहिल की पहली शादी के बारे में पता था, लेकिन रिश्तेदारी में बदनामी के डर से वह चुप रहे।

दोस्तों को भी थी जानकारी

वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पूरी वारदात में साहिल के पिता की बड़ी भूमिका सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पिता वीरेंद्र सिंह गहलोत को साहिल की पहली शादी के बारे में पता था इसके बावजूद उन्होंने उस पर दूसरी शादी का दबाव डाला और दूसरी शादी करा दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या सभी आरोपी निक्की यादव की हत्या में शामिल थे।

इसके अलावा पुलिस ने दिल्ली में पूरा रूट चेक कर लिया है, जहां आरोपी निक्की यादव को ले गया था। पुलिस को 3 से 4 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें साहिल, उसकी कार और निक्की यादव दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed