{"_id":"63f05c850162a649e0070392","slug":"nikki-murder-delhi-police-constable-naveen-arrested-is-conspirator-in-murder-cousin-of-sahil-2023-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikki Murder: दिल्ली पुलिस का सिपाही निकला साजिशकर्ता, साहिल की मौसी का बेटा है गिरफ्तार नवीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikki Murder: दिल्ली पुलिस का सिपाही निकला साजिशकर्ता, साहिल की मौसी का बेटा है गिरफ्तार नवीन
Sat, 18 Feb 2023 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:35 AM IST
सार
शुक्रवार को गिरफ्तार हुए आरोपियों में साहिल के पिता वीरेंद्र गहलोत, भाई आशीष, मौसेरा भाई नवीन और दो दोस्त अमर व लोकेश शामिल हैं। इन पर आईपीसी की धारा 120 B, 201, 202, 212 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
निक्की यादव व साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निक्की हत्याकांड में पांच दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहा साहिल हर दिन कई नए खुलासे कर रहा है। उसके ऐसे ही कुछ खुलासों ने पुलिस की जांच की दिशा ही बदल दी है। अब इस मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों में से एक को लेकर खुलासा हुआ है। गिरफ्तार नवीन जो साहिल की मौसी का बेटा है वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।
विज्ञापन
इस खुलासे से पुलिस भी हैरान है कि आखिर उनके ही एक सिपाही को इस घटना का पता था लेकिन उसने न कोई एक्शन लिया न ही पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं इस मामले में अब तक इतने खुलासे हो चुके जिससे पुलिस की जांच पर काफी प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले जहां निक्की को साहिल का लिव-इन पार्टनर बताया जा रहा था, वहीं साहिल ने बताया कि दोनों ने साल 2020 में नोएडा के एक मंदिर में शादी कर ली थी। इसके पहले उसने बताया था कि उसने निक्की की हत्या 10 फरवरी को तड़के 4.00 बजे नहीं बल्कि सुबह 10 से 11 बजे के बीच की थी।
बाद में साहिल ने बताया कि उसने निक्की का शव फ्रिज में छिपाने के कुछ देर बाद ही घर जाकर अपने पिता को सब बात बता दी थी। जिस पर पिता ने चुप रहकर दूसरी लड़की से शादी करने को कहा था। इसके साथ साहिल ने ये भी बताया कि हत्या के बारे में पिता के अलावा उसके दो भाइयों और दो दोस्तों को भी ये बात पता थी। इसीलिए पुलिस अब तक साहिल के अलावा कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।