फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nikita murder case prayer meet at her paternal village hindu organisation warn of agitation if justice delayed

निकिता के पैतृक गांव में किया आह्वान, जल्द न्याय नहीं मिला तो हिंदू संगठन सड़कों पर करेंगे उग्र आंदोलन

Thu, 29 Oct 2020 04:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा/हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Nikita murder case prayer meet at her paternal village hindu organisation warn of agitation if justice delayed
ब्रज घाट पर निकिता की अस्थियां विसर्जित करता परिवार - फोटो : अमर उजाला

बल्लभगढ़ में छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड के मामले में बुधवार को उसके पैतृक गांव कोतवाली पिलखुवा के रघुनाथपुर में शोकसभा का आयोजन हुआ। करणी सेना के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र तोमर के आह्वान पर शोक सभा की गई।

विज्ञापन


सभा में हिंदू संगठनों सहित बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने निकिता को न्याय दिलाने के लिए हरियाणा तक लड़ाई लड़ने की बात कहते हुए आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सभा में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निकिता के परिजनों को जल्द न्याय नहीं मिला तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सभा के बाद लोगों ने हापुड़ डीएम को संबोधित ज्ञापन कार्यवाहक एसडीएम धौलाना पंकज सक्सेना को सौंपा। इस दौरान पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा निकिता तोमर गांव रघुनाथपुर की मूल निवासी थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 25 वर्ष पहले निकिता के पिता मूलचंद तोमर बल्लभगढ़ नौकरी करने चले गए थे। जिसके बाद वह वहीं पर परिवार के साथ रहने लगे। निकिता का जन्म भी बल्लभगढ़ में ही हुआ था।

हालांकि मूल चंद तोमर का मकान, जमीन गांव में है। परिवार के अन्य लोग भी गांव में ही रहते हैं। इसी के चलते उनका और बच्चों का रघुनाथपुर आना जाना लगा रहता है। शोक सभा में पहुंचे सरधना निवासी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के मेरठ मंडल संयोजक मिलन सोम ने कहा कि निकिता को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली या हरियाणा में भी जाकर आंदोलन करना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा ने शोक सभा का संचालन किया।

शोकसभा को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष गौरव राघव, जिला मंत्री रविंद्र पंचारिया, जिला सुरक्षा प्रमुख मुकेश अग्रवाल, नगराध्यक्ष मनोज नामदेव, हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री विकास तोमर, जिला मंत्री संजय तिवारी, नगराध्यक्ष कमल, भारतीय किसान संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा, जसवीर सिंह राणा, रामदत्त शर्मा, शिवकुमार समेत अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

निकिता का नाम सुनते ही भर आई आंखें : निकिता की चाची निशा ने रोते हुए बताया कि दो साल पहले माता के पूजन पर वह गांव आई थी। निकिता के पिता मूल चंद दो भाई हैं।

पुलिस बल रहा तैनात : शोकसभा की सूचना के चलते ग्राम रघुनाथपुर में बुधवार को सुबह से ही पुलिस ने डेरा डाल दिया था। कार्यवाहक उपजिलाधिकारी धौलाना पंकज सक्सेना, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पिलखुवा नरेश कुमार सिंह, धौलाना के प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर, हाफिजपुर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के अलावा पीएसी तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed