{"_id":"5b33e2964f1c1b624d8b8781","slug":"nikhil-handa-came-in-contact-with-the-girl-from-the-dating-site","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शैलजा हत्याकांड: निखिल हांडा ने किया खुलासा, फेसबुक नहीं डेटिंग साइट पर हुई थी शैलजा से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलजा हत्याकांड: निखिल हांडा ने किया खुलासा, फेसबुक नहीं डेटिंग साइट पर हुई थी शैलजा से मुलाकात
Thu, 28 Jun 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
शैलजा-निखिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार मेजर निखिल हांडा के संबंध में बुधवार को पता चला है कि वह खासा रंगीन मिजाज है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी ने फेसबुक पर कई पेज बनाने के साथ डेटिंग साइट ‘क्वाक-क्वाक’ पर कई फर्जी प्रोफाइल भी बनाए थे।
2 of 8
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : ani
हत्या करने के बाद उसने अपनी पटेलनगर में रहने वाली जिस कथित गर्लफ्रेंड को कॉल कर सबसे पहले इसकी सूचना दी थी, वह भी उससे इस डेटिंग साइट के माध्यम से ही संपर्क में आई थी। शुरुआत में निखिल ने इस युवती को अपने बारे में कुछ नहीं बताया था, लेकिन समय के साथ प्रगाढ़ता बढ़ी तो उसने उसे अपनी असली पहचान बता दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि निखिल की कुछ और गर्लफ्रेंड भी हैं।
3 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निखिल हांडा की पत्नी को शायद पति की रंगीनमिजाजी के बारे में पता था। इसीलिए दंपती के रिश्ते तल्ख थे। सूत्रों का कहना है कि रंगीनमिजाजी के कारण ही मेजर निखिल हांडा दीमापुर, नगालैंड में अकेला रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि ऐसा इसलिए था, ताकि कोई उसकी रंगीन जिंदगी में खलल न डाल सके। दिल्ली के पटेल नगर में रहने वाली गर्लफ्रेंड से निखिल अक्सर मिलता भी था। पुलिस के मुताबिक, निखिल ने इस गर्लफ्रेंड को शैलजा और अपने रिश्ते के बारे में बताया भी था।
विज्ञापन
5 of 8
shailza murder
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को हुई पूछताछ के दौरान निखिल की कथित गर्लफ्रेंड ने बताया है कि दो साल पूर्व उसकी और निखिल की डेटिंग साइट पर चैटिंग के जरिये बातचीत होनी शुरू हुई थी। निखिल की गर्लफ्रेंड ने पुलिस से कहा कि वह कभी भी शैलजा से नहीं मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर महिला को दोबारा बुलाया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।