निकाय चुनाव: बुलंदशहर में 6.27 लाख मतदाता आज कर रहे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान शुरू हुआ। बुलंदशहर में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस ने भी गश्त की।
हालांकि इस दौरान कुछ अजीब से दृश्य देखने को मिले। मतदान के लिए सुरक्षा में लगे कुछ पुलिसकर्मी मोबाइल में गेम खेलते नजर आए। इस बीच मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया ने फर्जी मतदान करने जा रहे एक नाबालिग को पकड़ा।
वार्ड 21 में भाजपा प्रत्याशी ने हंगामा किया जिसे फर्जी वोट डालने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, वार्ड 29 चांदपुर रोड पर 400 वोट गायब होने पर लोगो ने हंगामा किया, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को दौड़ाया।
खुर्जा के वार्ड नम्बर 23 के राधाकृष्ण नगर मोहल्ले के 250 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम के मामले की जांच कर करवाई का निर्देश देने पर लोग शांत हुए।
वहीं गुलावठी के मोहल्ला भीमनगर में पुलिसकर्मी द्वारा युवक को डंडा मारने पर लोगों ने हंगामा किया। 20 मिनट तक एक वर्ग के लोगों ने मतदान नहीं किया। एसओ शोकेन्द्र सिंह के समझाने पर लोग शांत हुए और मतदान फिर से जारी हो सका।
76 नगर पालिका परिषद और 152 नगर पंचायतों में हो रहा मतदान
3,602 मतदान केन्द्रों पर बनाए गए 10,810 बूथों पर 28,135 प्रत्याशियों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और मतपेटियों में बंद हो जाएगा। पांच नगर निगमों में महापौर पद के लिए 74 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। वहीं पार्षद के 350 पदों के लिए 3,175 प्रत्याशी मैदान में हैं।
76 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए 914 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर पालिकाओं में 2,002 वार्र्डों में सदस्य पद के लिए 11,637 प्रत्याशियों में संघर्ष है। 152 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 1,711 और 1,947 वार्डों में सदस्य पद के लिए 10,624 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।
बुधवार को होने वाले मतदान में 94,05,122 मतदाता हैं। इनमें 53.09 प्रतिशत पुरुष व 46.90 प्रतिशत महिलाएं हैं। तीसरे चरण में 1,155 अति संवेदनशील प्लस बूथों पर वेबकास्टिंग होगी।
इन जिलों में हो रहा मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि तीसरे चरण के लिए 364 जोनल मजिस्ट्रेट, 890 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 233 रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। वार्र्डों में पार्षद व सभासद के चुनाव के लिए 640 रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त होंगे। दो नगर निगमों में महापौर के 15 से अधिक प्रत्याशी होने के कारण 949 अतिरिक्त ईवीएम का इस्तेमाल किया जा राह है।
पीएसी की 71 कंपनियां करेंगी सुरक्षा: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्ध सैनिक बलों की 40 कंपनियों के साथ पीएसी की 71 कंपनियां तैनात की गई हैं। 361 पुलिस निरीक्षक, 7,333 उप निरीक्षक, 4,590 हेड कांस्टेबल, 36,111 कांस्टेबल और 14,291 होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर और मिर्जापुर।