फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian worked in Bollywood films arrested for drug smuggling

Delhi: बॉलीवुड में काम चुका यह विदेशी एक्टर ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार, लाखों रुपये की 769 MDMA गोलियां बरामद

Mon, 28 Apr 2025 10:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 10:43 PM IST
सार

आरोपी नाइजीरियाई नागरिक पैट्रिक को फिल्म उद्योग में काम मिला, बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बाद में वे नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अंतत: तस्करी में शामिल हो गया।

विज्ञापन
Nigerian worked in Bollywood films arrested for drug smuggling
लाखों रुपये की गोलियां बरामद - फोटो : Freepik

विस्तार

कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके एक नाइजीरियाई नागरिक को उसके एक साथी के साथ दिल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 354 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई है। इसकी 769 गोलियां थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

महिपालपुर से हुआ गिरफ्तार
दक्षिण-पश्चिम पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों की पहचान नाइजीरिया के अबिया राज्य के मूल निवासी पैट्रिक और महाराष्ट्र के शशिकांत रवींद्र प्रभु के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त ने कहा है कि गिरफ्तारी दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की एक विशेष टीम ने महिपालपुर के पास की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड की कई फिल्मों में किया काम
आरोपी नाइजीरियाई नागरिक पैट्रिक को फिल्म उद्योग में काम मिला, बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बाद में वे नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अंतत: तस्करी में शामिल हो गया। 2019 में पैट्रिक को हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह तीन वर्ष जेल में रहा। जेल में उसके अन्य ड्रग पेडलर्स के साथ संबंध बन गए।

विज्ञापन

रिहा होने के बाद फिर करने लगा तस्करी
रिहा होने के बाद पैट्रिक दिल्ली और एनसीआर में एमडीएमए टैबलेट की सप्लाई करने लगा। अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए उसने रवींद्र प्रभु को शामिल किया। वह वाहक के रूप में काम करता था। पैट्रिक के गिरोह में शामिल होने से पहले रवींद्र प्रभु पहले से ही ड्रग्स मामलों में अपनी संलिप्तता के लिए जांच के दायरे में था, जिसमें मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा एक महत्वपूर्ण चरस जब्ती भी शामिल थी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिला पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को 26 अप्रैल को एक सूचना के आधार पर रोका था। सरसरी तलाशी के बाद इनसे प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed