फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigeria teenager operated in India heart surgery

नाईजीरिया की किशोरी को भारत में मिलीं सांसें, दिल में दोनों वाल्व बदले

Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nigeria teenager operated in India heart surgery

शारदा हॉस्पिटल में नाईजीरियाई मरीज के दिल में खराब हुए दोनों वाल्व बदलने का कठिन ओपन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी के बाद शुक्रवार को स्वस्थ होकर नाइजीरिया के कीतासो राज्य से आई मरीज को डिस्चार्ज कर घर ले जाते परिजन ने उसकी दूसरी जिंदगी बताते हुए खुशी जताई।

विज्ञापन

 

पंद्रह वर्षीय किशोरी के ह्रदय के दोनों वाल्व खराब हो गए थे तथा उसका ह्रदय सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहा था। नाइजीरिया के उसके रिस्तेदारों के माध्यम से जानकारी पर उसे

विज्ञापन

 

भारत में शारदा अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल की ओर से बताया गया कि पूर्व में भी उनके एक परिवार के सदस्य की किफायती दर पर सफल हार्ट प्रत्यारोपण किया जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों के पैनल का नेतृत्व करने वाले डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि नाईजीरियाई लड़की के दिल को नब्बे मिनट तक बंद करके उसके हार्ट के दो वाल्व को बदल दिया गया।

 

पुराने खराब वाल्व की जगह पर नए अत्याधुनिक वाल्व को प्रत्यारोपित किया गया। एक दिन के लिए मरीज को वेंटीलेटर पर रखा गया तथा दूसरे दिन आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

 

पूरी तरह स्वस्थ होने पर आज उसको कुछ जरुरी सलाह के साथ डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया की पहले ग्रेटर नॉएडा के लोगों को दिल्ली के कुछ अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था।

अप्रैल 2016 से अबतक अस्पताल में 150 से अधिक सफल प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर पीके गुप्ता ने डॉ मनीष एवं उनके टीम को बधाई दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed