फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   niece was sleeping on roof than rape

लाइट चली गई तो छत पर सो रही थी भांजी और फिर..

Mon, 15 Jun 2015 08:46 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
niece was sleeping on roof than rape

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के मामा ने भांजी के खिलाफ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित कक्षा सात की छात्रा है। घटना नौ जून की रात की है।

विज्ञापन


उव वक्त परिवार के सभी लोग घर की छत पर सोए हुए थे। कई दिन तक छात्रा डरी सहमी रही तो रविवार को उसने चाचा को बताया। उसके बाद गुस्साए चाचा ने आरोपी रिश्तेतदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि बुलंदशहर का एक परिवार बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहता है।

चाचा के घर पर आई थी भतीजी मामा ने किया रेप

niece was sleeping on roof than rape

करीब 15 दिन पहले छात्रा अपने चाचा के घर पर आई थी। इसी बीच छात्रा की चाची का दूर का भाई भी उनके घर पर आ गया और उसे भी कुछ दिन के लिए घर पर ही रहना था।


कई दिन तक सबकुछ सामान्य चल रहा था। मगर नौ जून की रात को बिजली चली गई तो परिवार के सभी सदस्य छत पर सो गए। आरोप है कि रात में रिश्ते के मामा ने भांजी (14) के साथ दुष्कर्म कर दिया।

इतना ही नहीं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

चाचा को आया गुस्ता तो दर्ज कराया केस

niece was sleeping on roof than rape

कई दिन तक छात्रा ने परिजनों को नहीं बताया और रविवार को जब मामला खुला तो छात्रा के चाचा ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।

आरोपी बुलंदशहर निवासी रवि पर दुष्कर्म समेत पॉसको एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बुलंदशहर समेत कई स्थानों पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष ने दावा किया 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed