फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NIA raids several locations linked to Khalistani terrorist Goldie Brar

NIA Raids: खालिस्तानी आतंकवादी गोल्डी बराड़ पर एक्शन, हरियाणा-यूपी में कई ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

Tue, 08 Apr 2025 02:58 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 02:58 PM IST
सार

एनआईए की टीम ने मंगलवार को बीकेआई के आतंकवादी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

विज्ञापन
NIA raids several locations linked to Khalistani terrorist Goldie Brar
एनआईए का गोल्डी बराड़ पर एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की टीम ने मंगलवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के कई ठिकानों पर छापा मारा है। एनआईए की टीम ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की है।

विज्ञापन


एनआईए की टीम ने कनाडा स्थित आतंकवादी बराड़, अमेरिका स्थित गैंगस्टर रणदीप मलिक से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की है। टीम ने गुरुग्राम के सेक्टर-29 में बने वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच के सिलसिले में पहुंची है। 
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने बताया कि आज सुबह उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जिलों में आठ स्थानों पर छापेमारी की गई है। जहां छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। बम विस्फोट की घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए एजेंसी जांच में जुटी हुई है। हमलों के तुरंत बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जिम्मेदारी ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एनआईए की जांच में मलिक और नामित आतंकवादी बराड़ का पर्दाफाश हुआ। जो पहले क्लब मालिकों को धमकी दिया करता था और उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास करता था। 

ये भी पढ़ें: 17 देशों में छिपे 34 गैंगस्टर्स पर नकेल: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एक्टिव, गैंगस्टर्स को वापस लाने की तैयारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed